POLITICS

तीसरी बार मोहित कुशवाहा बने युवा जदयू बक्सर के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

पार्टी नेतृत्व के प्रति जताया आभार, कहा—युवाओं को एकजुट कर नीतीश कुमार की नीतियों और सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने का करेंगे प्रयास

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
युवा जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश नेतृत्व ने मोहित कुशवाहा को लगातार तीसरी बार युवा जदयू बक्सर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी पुनर्नियुक्ति की खबर से जिले के युवा जदयू कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मोहित कुशवाहा को बधाई देते हुए प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया है।

 

अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मोहित कुशवाहा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता पर लगातार भरोसा जताना उनके लिए सम्मान और बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, युवा जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीतीश पटेल, संटू पटेल तथा पटना महानगर अध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा के प्रति हृदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

 

मोहित कुशवाहा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उनका लक्ष्य बक्सर जिले में युवाओं को संगठन से जोड़कर एकजुट करना और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘न्याय के साथ विकास’ की नीतियों तथा सुशासन को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि युवा कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय किया जाएगा और जिले में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को गति देने का प्रयास किया जाएगा। मोहित कुशवाहा को तीसरी बार युवा जदयू की जिला कमान मिलने पर जिले के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। साथ ही, प्रदेश नेतृत्व द्वारा उन पर पुनः विश्वास जताए जाने के लिए शीर्ष नेतृत्व के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button