OTHERS

श्री साईं बाबा मंदिर संस्थान ने छठ व्रतियों के बीच किया फल वितरण, 200 से अधिक महिलाओं को मिली पूजा सामग्री

लालगंज में सेवा और समर्पण की मिसाल पेश की संस्थान के सदस्यों ने, जरूरतमंद छठ व्रती महिलाओं के बीच श्रद्धापूर्वक बांटा प्रसाद

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री साईं बाबा मंदिर संस्थान, लालगंज की ओर से सेवा और सहयोग की अनूठी पहल की गई। संस्थान के सदस्यों ने छठ व्रतियों के बीच फल एवं छठ पूजा का प्रसाद वितरित कर पर्व की खुशियां साझा कीं। इस दौरान 200 से अधिक जरूरतमंद व्रती महिलाओं को श्रद्धापूर्वक छठ पूजा का प्रसाद प्रदान किया गया।

 

इस सेवा कार्यक्रम में संस्थान के संस्थापक कृष्णा कौशल के साथ सुमन सर (राष्ट्रीय कम्प्यूटर), सरोज राजभर, प्रेमचंद सर, चंदन, संजय साईं नाथ, सूर्यनाथ, गरिमा, धनजी सिंह, राजेश लाल, गौरव, सौरव, रतन सर एवं ओमशरण जी सहित संस्थान के अन्य सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

 

सभी सदस्यों ने पूरे उत्साह, श्रद्धा और सेवा भाव के साथ वितरण कार्य में अपनी सहभागिता निभाई। इस पहल के माध्यम से संस्थान ने छठ महापर्व के आध्यात्मिक महत्व के साथ-साथ सामाजिक सहयोग और मानवीय संवेदना का संदेश भी दिया। संस्थान की इस पहल से जरूरतमंद व्रती महिलाओं को काफी सहयोग मिला। छठ जैसे लोक आस्था के महापर्व पर जरूरतमंदों के बीच सेवा कार्य कर संस्थान के सदस्यों ने सामाजिक एकजुटता और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button