OTHERS

छठ घाटों पर रेडक्रॉस सोसाइटी की सेवा: सती घाट और नाथ घाट पर चिकित्सा शिविर लगाकर श्रद्धालुओं की मदद में जुटी रही टीम

सदर अस्पताल की ओर से एंबुलेंस और चिकित्सकों की रही व्यवस्था, रेडक्रॉस के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पूरी तत्परता से निभाई सेवा की जिम्मेदारी

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, बक्सर की ओर से जिले के विभिन्न छठ घाटों पर संयुक्त सहायता एवं चिकित्सा शिविर का संचालन किया गया। इस दौरान रेडक्रॉस सोसाइटी की पूरी टीम सती घाट और नाथ घाट पर मौजूद रहकर छठ व्रतियों, श्रद्धालुओं एवं आम लोगों की सहायता में जुटी रही।

 

छठ महापर्व के दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सा शिविर की व्यवस्था की गई थी। शिविर में सदर अस्पताल की ओर से एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई थी। साथ ही चिकित्सकों की भी तैनाती की गई थी, ताकि जरूरत पड़ने पर श्रद्धालुओं को तत्काल प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई जा सके और गंभीर स्थिति में उन्हें अस्पताल पहुंचाया जा सके।

 

रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पूरी तत्परता और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। घाटों पर पहुंचने वाले लोगों की सहायता करने के साथ ही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में भी टीम के सदस्य सहयोग करते नजर आए। इस पहल से छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत मिली। इस सेवा अभियान में रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ. श्रवण तिवारी, अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, इलाज अहमद, अमित पांडेय, जमाल अंसारी, इफ्तेखार अहमद, सौरभ तिवारी, दीपक अग्रवाल, मनोज राय, सुमित सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे। रेडक्रॉस सोसाइटी की इस पहल ने एक बार फिर सामाजिक सेवा, मानवीय सहयोग और जनकल्याण के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button