OTHERS

छठ व्रतियों के बीच भाजपा नेता अमित पांडेय के नेतृत्व में कलसूप, फल एवं प्रसाद का वितरण

पंचमुखी महावीर मंदिर के समीप आयोजित हुआ सेवा कार्यक्रम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा; भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन समेत कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
लोक आस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर बक्सर नगर में सामाजिक सेवा और सहयोग की मिसाल देखने को मिली। नगर के पंचमुखी महावीर मंदिर के समीप भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित पांडेय के नेतृत्व में छठ व्रतियों के बीच कलसूप, फल एवं प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छठ व्रती महिलाएं एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान छठ व्रतियों को पूजा में उपयोग होने वाली सामग्री एवं प्रसाद वितरित किया गया। वितरण कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महापर्व के अवसर पर आयोजित इस सेवा कार्य के माध्यम से छठ व्रतियों के प्रति सम्मान, सहयोग और समर्पण का भाव प्रदर्शित किया गया। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ रही और लोगों ने इस पहल की सराहना की।

 

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राय, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धनंजय राय, बक्सर नगर पूर्वी मंडल अध्यक्ष ज्वाला सैनी, अजय वर्मा, रोहित मिश्रा, बाल बच्चन पाठक, अश्विनी राय, अमरनाथ जायसवाल, सौरभ तिवारी, अभिनंदन सिंह, उमाशंकर राय, अंशु पांडेय, तारकेश्वर राय, सोनू सिंह, सुमन श्रीवास्तव, अनिल राणा, शिवजी चौधरी, पंकज उपाध्याय, सौरभ चौबे एवं महावीर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे।

कार्यक्रम में शामिल लोगों ने महापर्व छठ की महत्ता को रेखांकित करते हुए सेवा और सामाजिक सहभागिता के महत्व को प्रदर्शित किया। धार्मिक आस्था से जुड़े इस महापर्व पर छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री का वितरण जरूरतमंदों के प्रति सहयोग और समर्पण की भावना को मजबूत करने वाला रहा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button