CRIME

बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड की जांच बक्सर तक पहुंची

STF की देर रात दबिश, हिस्ट्रीशीटर विशाल श्रीवास्तव हिरासत में; दो और युवकों को टीम ले गई साथ, चंद्रनाथ रथ मर्डर केस में बक्सर कनेक्शन की तलाश, पुलिस की चुप्पी से बढ़ी सस्पेंस

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
पश्चिम बंगाल को हिला देने वाले चर्चित पीए हत्याकांड की जांच अब बिहार के बक्सर तक पहुंच गई है। मामले की तह तक जाने में जुटी पश्चिम बंगाल एसटीएफ की टीम ने बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित पांडेयपट्टी में देर रात छापेमारी कर जिले के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विशाल श्रीवास्तव को हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई के बाद इलाके में देर रात तक अफरा-तफरी और चर्चाओं का माहौल बना रहा।

 

सूत्रों के मुताबिक, विशाल श्रीवास्तव के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट, मारपीट और रंगदारी समेत करीब एक दर्जन संगीन आपराधिक मामले जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में उससे अहम सुराग मिलने की संभावना है। इसी इनपुट के आधार पर एसटीएफ की टीम ने बक्सर पहुंचकर यह कार्रवाई की। कार्रवाई के बाद विशाल श्रीवास्तव को मुफस्सिल थाने लाया गया, जहां उससे घंटों पूछताछ की गई। हालांकि स्थानीय पुलिस अब तक यह स्पष्ट नहीं कर रही है कि उसे सीधे चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है या किसी अन्य आपराधिक इनपुट के आधार पर कार्रवाई हुई है। इसी बीच मामले में नया मोड़ तब आया, जब पुलिस ने दो अन्य युवकों को भी हिरासत में लिया। सूत्रों की मानें तो पश्चिम बंगाल एसटीएफ उन दोनों युवकों को अपने साथ लेकर रवाना हो गई, जबकि विशाल श्रीवास्तव को फिलहाल मुफस्सिल थाने में ही रखा गया है।

 

मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि विशाल श्रीवास्तव को जल्द ही छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि उसे किस मामले में हिरासत में लिया गया है, इसकी स्पष्ट जानकारी पश्चिम बंगाल पुलिस ही दे सकती है। हालांकि पूरे घटनाक्रम पर पुलिस की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि बंगाल के चर्चित पीए हत्याकांड के तार बिहार के अपराधियों से जुड़े हो सकते हैं और एसटीएफ इसी एंगल पर जांच आगे बढ़ा रही है।

पूरे बंगाल में मचा था सनसनी
गौरतलब है कि चंद्रनाथ रथ हत्याकांड ने पश्चिम बंगाल की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में भारी सनसनी फैला दी थी। इस हाई-प्रोफाइल हत्या के बाद से ही एसटीएफ लगातार कई राज्यों में छापेमारी कर रही है। अब जांच की आंच बक्सर तक पहुंचने से मामला और भी ज्यादा चर्चाओं में आ गया है।

वीडियो देखें :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button