POLITICS

आइसा जिला कमेटी की बैठक संपन्न, 6 मई को होगा दूसरा जिला सम्मेलन

राज्य सचिव सबीर कुमार की मौजूदगी में बनी रणनीति, सदस्यता अभियान और संगठन विस्तार पर जोर

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
बक्सर जिले में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की जिला कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक चीनी मिल स्थित ओम प्रकाश जी के आवास पर सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में आइसा के राज्य सचिव सबीर कुमार की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने संगठन की वर्तमान स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की।

 

बैठक के दौरान संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए। सर्वसम्मति से तय किया गया कि आइसा बक्सर जिला का दूसरा जिला सम्मेलन आगामी 6 मई को आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। इसके साथ ही संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए व्यापक सदस्यता अभियान चलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। निर्णय लिया गया कि गांव-गांव और मोहल्ले-मोहल्ले तक पहुंचकर छात्रों और नौजवानों को संगठन से जोड़ा जाएगा तथा उनके मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

 

बैठक में यह भी तय किया गया कि शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े सवालों पर संगठन अपने संघर्ष को और तेज करेगा। इस अवसर पर आइसा जिला अध्यक्ष अनुप शर्मा, नगर सचिव अंकित सिद्धार्थ, नगर अध्यक्ष अखिलेश ठाकुर, अजीत कुमार तथा भाकपा माले के नगर सचिव ओम प्रकाश सहित कई अन्य साथी मौजूद रहे। बैठक में संगठन की मजबूती, विस्तार और आगामी सम्मेलन को लेकर व्यापक रणनीति तैयार की गई, जिससे बक्सर में छात्र-युवा आंदोलन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button