OTHERS

प्रांतीय शैक्षिक परिषद की बैठक में तैयार हुआ वर्षभर का रोडमैप

नगर के सरस्वती विद्या मंदिर, सिविल लाइंस, बक्सर में आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय शैक्षिक परिषद की बैठक संपन्न

न्यूज विजन। बक्सर
विद्या भारती संस्थान के तत्वावधान में नगर के सरस्वती विद्या मंदिर, सिविल लाइंस, बक्सर में आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय शैक्षिक परिषद की बैठक रविवार को संपन्न हो गया। प्रदेश भर में विद्या भारती द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न विद्यालयों में संस्थान द्वारा निर्धारित शैक्षिक के अतिरिक्त विभिन्न विषयों में छात्र-छात्राओं के राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप सर्वांगीण विकास पर चर्चा हुई। अलग-अलग विषयों के विषयाचार्यों ने अपनी टोली में गहन चर्चा व चिंतन कर वर्षभर के लिए एक रोडमैप तैयार किया।

विज्ञान व प्रदर्श, संस्कृति बोध परियोजना, खेल-कूद की योजना क्रमशः संजय कुमार प्रधानाचार्य, मुंगेर, संजीव झा प्रधानाचार्य सिंगहीं, आरा व राकेश कुमार ने प्रांत स्तरीय खेल-कूद से संबंधित योजना की प्रस्तुति रखी। इसके अतिरिक्त अन्य विषयाचार्यों ने भी अन्य योजना बैठक में रखी। पूरे कार्यक्रम का वित्त मुंगेर के विभाग निरीक्षक बीरेंद्र कुमार ने रखा। पूरे प्रदेश के सात विभागों से आए हुए प्रधानाचार्यों और विषय प्रमुखों को अपने अनुभव साझा किया।

 

भूतपूर्व प्रधानाचार्य बीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बैठक प्रस्तावित योजनाओं को पूर्ण समर्पण, सजगता तथा सटीकता के साथ बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए कठोर परिश्रम के साथ हर हाल में पूर्ण कर समाज में अपनी पहचान अक्षुण्ण रखनी होगी। बांका के जिला निरीक्षक ब्रह्मदेव प्रसाद ने बैठक में बनी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु चरणबद्ध तरीके से सभी विद्यालयों तक पहुंचाना तथा उसे लागू करवाने को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। मंच संचालन सेवा कार्य के प्रवासी कार्यकर्ता गंगा चौधरी ने किया।

मौके पर भोजपुर विभाग के निरीक्षक लाल बाबू प्रसाद, सेवा कार्य के परमेश्वर, रोहतास के विभाग प्रमुख धारणिकांत पांडेय, प्रधानाचार्य जैनेंद्र श्रीवास्तव, प्रदीप राय समेत प्रदेश से आए दर्जनों प्रधानाचार्य व शिक्षाविदों ने शिरकत की। प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार ने विद्या भारती के उच्च अधिकारियों व भाग लेने वाले सभी व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button