केंद्रीय बजट 2025-26 में 2 लाख करोड़ बिहार का हिस्सा मिला है, जिससे बिहार में खुशहाली आएगी : श्रीभगवान सिंह
न्यूज़ विज़न। बक्सर
जो भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबा हुआ है एनडीए पर आरोप लगा रहे है। कांग्रेस और राजद को भ्रष्टाचार पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। विपक्ष बिहार की जनता को गुमराह कर रहा है। कांग्रेस, राजद यानी महागठबंधन के लोग कहते हैं कि बजट में बिहार को कुछ नहीं मिला है। जिससे लगता है कि उन्होंने अभी तक केंद्रीय बजट 2025- 26 का अध्ययन ही नहीं किये है। उक्त बातें मंगलवार को परिसदन में जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव सह अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री भगवान कुशवाहा ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा।
श्रीभगवान सिंह ने कहा कि सूबे के सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि इस बजट से बिहार में खुशहाली आएगी। केंद्रीय बजट 2025-26 में 2 लाख करोड़ बिहार का हिस्सा मिला है। साथ ही केंद्र सरकार बिहार को 15 हजार करोड़ का लोन भी दे रही है, वह भी बिना ब्याज का। जिसे पचास साल में लौटाना है। 12 लाख पर टैक्स हटाकर मध्यम परिवार और नौकरी पेशा वालों को बड़ी राहत दी गई है। उन्होंने कहा कि बिहार राज्य में सरकारी जमीन हड़पने की साजिश की जा रही है। जब सरकारी जमीन का सर्वे का काम शुरू हुआ तो विपक्षियों ने विरोध किया। 17.86 लाख एकड़ सरकारी जमीन का पता चल गया है। अभी और आंकड़ा बढ़ेगा। मुसलमानों का हितैषी बताने वाला राजद कब्रिस्तान की जमीन भी हड़प लिया है।
मौके पर जेडीयू के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, युवा जिलाध्यक्ष मोहित कुशवाहा, गुरुदयाल सिंह, दीनानाथ ठाकुर, प्रेम मिश्रा, संजय चौधरी, निर्मल कुशवाहा, हृदयानंद पासवान, अजय सिंह, राजेश कुशवाहा, सुरेश पासवान, ज्योति पटेल, रविकांत कुशवाहा, अशोक सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।