महिला सिपाही से 12 लाख हड़पने प्रयास, एसपी से मिल लगाई न्याय की गुहार




न्यूज़ विज़न। बक्सर
जिले की एक महिला सिपाही ने राजपुर प्रखंड के महावीर स्थान पर विवादित जमीन बेचने के नाम पर 12 लाख रुपये लेकर हड़पने का प्रयास कर रहे सोनपा के लक्ष्मण सिंह यादव के विरूद्ध राजपुर थाने में बीते 22 मई को प्राथमिकी दर्ज करवाई है। लगभग डेढ़ माह बीत जाने के बाद राजपुर पुलिस द्वारा कार्यवाई नहीं किये जाने को लेकर महिला सिपाही ने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।







इस सम्बन्ध में चौसा प्रखंड अंतर्गत डिहरी गांव की रहने वाली महिला सिपाही कुमारी ज्योति चित्रांश ने बताया की में बिहार पुलिस में आमस थाना में पोस्टेड हूँ। और 21 जुलाई 2023 को राजपुर प्रखंड के महावीर स्थान एक प्लाट खरीदने के लिए सोनपा के लक्ष्मण यादव से बातचीत हुई और आरटीजीएस के माध्यम से 12 लाख रुपया भी उनके खाते में ट्रांसफर कर दी थी। लेकिन रजिस्ट्री में विलम्ब होने पर पता चला की जमीन काफी विवादित है। जिसके बाद मैंने बोला की ये जमीन तो काफी विवादित है जिसे आपने साफ सुथरा बताया था। हम इसे नहीं लेंगे आप पैसा वापस कर दीजिये। जिस पर उन्होंने कहा की पैसा खर्च हो गया है बाद में देंगे लेकिन महीनों बीत जाने के बाद अब बोले की नहीं देंगे क्या कर लोगी जिसके बाद हमने राजपुर थाना में केस दर्ज कराया है। परन्तु राजपुर थाना द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है तब हम एसपी मनीष कुमार से मिलकर न्याय की गुहार लगाई हूँ।


