OTHERS

करहंसी में युवा संघ छठ पूजा समिति की सराहनीय पहल, घाट की सफाई से लेकर श्रद्धालुओं के लिए दूध और दातुन तक की व्यवस्था

छठ व्रतियों की सुविधा के लिए समिति ने किया विशेष इंतजाम, रोशनी और साफ-सफाई की व्यवस्था से घाट हुआ जगमग

न्यूज़  विज़न।  बक्सर 
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत करहंसी गांव में युवा संघ छठ पूजा समिति, करहंसी के सदस्यों ने श्रद्धालुओं और छठ व्रतियों की सुविधा के लिए सराहनीय पहल की। समिति की ओर से छठ घाट पर तालाब के चारों तरफ व्यापक साफ-सफाई कराई गई। इसके साथ ही घाट पर रोशनी की समुचित व्यवस्था की गई, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

वहीं, सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान समिति की ओर से छठ व्रतियों के बीच गाय के दूध और आम के दातुन का वितरण किया गया। समिति के इस प्रयास से व्रतियों और श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत मिली।

 

इस आयोजन में समिति के अध्यक्ष एवं बीएसएफ जवान नागेश कुमार ठाकुर, दिवाकर शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर, कमलेश पांडेय, झाबू मिश्रा, पिंटू साहू, किनू सिंह, कन्हैया यादव सहित करहंसी ग्राम पंचायत के अन्य ग्रामीणों ने सक्रिय भूमिका निभाई। समिति के सदस्यों की सामूहिक भागीदारी और सेवा भावना ने छठ महापर्व के आयोजन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button