CRIME

दो दिन पहले बैरी गांव में गोलीबारी से दहला था बक्सर, अब जिंदगी की जंग हार गया पवन तिवारी; बनारस में मौत

जमीन विवाद में मंगलवार को हुई गोलीबारी में तीन लोग हुए थे गंभीर रूप से घायल, दो दिन बाद एक की मौत से हत्या में तब्दील हुआ मामला; वर्षों पुराने विवाद पर पुलिस की भूमिका भी सवालों के घेरे में

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बैरी गांव में मंगलवार की शाम जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी की घटना दो दिनों बाद एक बार फिर सुर्खियों में है। दो दिन पूर्व तीन लोगों को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल किए जाने की इस घटना में अब एक घायल की मौत हो गई है। बनारस में इलाजरत राजा तिवारी के पुत्र पवन तिवारी ने गुरुवार की सुबह जिंदगी की जंग हार गए। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं, गांव में भी घटना को लेकर तनाव का माहौल है।

 

पवन तिवारी के भतीजे अभिषेक तिवारी ने गुरुवार की सुबह चाचा की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली है। उनका शव गांव पहुंचने वाला है। इस गोलीबारी में पवन तिवारी के चचेरे भाई बृजमोहन तिवारी, पिता जगदीश तिवारी और राजा तिवारी के पुत्र बुल्लू तिवारी भी गंभीर रूप से घायल हुए थे। दोनों का इलाज अभी जारी है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैरी गांव में पाटीदारों के बीच जमीन को लेकर वर्षों से विवाद और पुरानी रंजिश चली आ रही थी। मंगलवार की शाम इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हो गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए थे।

पवन तिवारी की मौत के बाद अब यह मामला हत्या का बन गया है। ऐसे में पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर वर्षों से चले आ रहे जमीन विवाद को लेकर पुलिस ने पहले ही कोई ठोस पहल क्यों नहीं की? क्या किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार किया जा रहा था? अब देखना होगा कि पुलिस आरोपितों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है और पीड़ित परिवार को न्याय कब मिलता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button