बक्सर में ‘जन सुराज’ का संगठन विस्तार अभियान तेज — ब्रह्मपुर में हुई अहम बैठक, कई नए सदस्य जुड़े
बाबा बरमेश्वर नाथ परिसर में आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष बजरंगी मिश्रा की अध्यक्षता में गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करने का संकल्प


न्यूज़ विज़न। बक्सर
बक्सर जिले में “जन सुराज चले प्रखंड की ओर” कार्यक्रम के तहत संगठन विस्तार और नव निर्माण को गति देने के उद्देश्य से लगातार प्रखंड स्तर पर बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में ब्रह्मपुर प्रखंड स्थित बाबा बरमेश्वर नाथ मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने की।
बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर गांव-गांव तक जन सुराज की विचारधारा को पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान कई नए साथियों ने जन सुराज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिससे संगठन को और मजबूती मिलने की बात कही गई। इस अवसर पर प्रदेश जन सुराज के वरिष्ठ नेता अरविंद पांडेय, धनजी पांडे, महिला अध्यक्ष आशा देवी सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता और नेता उपस्थित रहे। इसके अलावा शशि भूषण सिंह, धाकड़ पांडे, दीपा पांडे, विकास पांडे, उद्धव पांडे, दीपक पांडे, भीम गोपाल पांडे, राजा पांडे, राणा सिंह, विजय गुप्ता, राजेश वर्मा, श्रीधर राय, बबलू यादव समेत कई कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि जन सुराज को जिले के प्रत्येक गांव और प्रखंड में मजबूत किया जाएगा तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़कर जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में संगठन विस्तार को लेकर आगामी रणनीति पर भी चर्चा की गई और क्षेत्रीय स्तर पर जन संपर्क अभियान को और तेज करने का निर्णय लिया गया।





