OTHERS

आज जांच कराएं, कल को सुरक्षित बनाएं

रोटरी क्लब बक्सर का जनस्वास्थ्य अभियान: 3 दिवसीय निःशुल्क डायबिटिक एवं हेल्थ अवेयरनेस कैंप शुरू

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
सामाजिक सेवा एवं जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय पहल करते हुए Rotary Club Buxar द्वारा 17, 18 एवं 19 मई 2026 तक साबित खिदमत हॉस्पिटल, चिनीमिल, बक्सर में 3 दिवसीय निःशुल्क डायबिटिक कैंप एवं हेल्थ अवेयरनेस कैंप का सफल आयोजन किया जा रहा है। इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य आम लोगों को मधुमेह (डायबिटीज) समेत विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूक करना तथा समय रहते जांच एवं उपचार संबंधी परामर्श उपलब्ध कराना है।

 

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में मरीजों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की जा रही है। कैंप के दौरान ब्लड शुगर जांच, ब्लड प्रेशर जांच, BMI परीक्षण एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के साथ आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और दवाइयाँ भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। बड़ी संख्या में लोग इस स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर लाभ उठा रहे हैं। इस आयोजन का संचालन रोटरी क्लब बक्सर के तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसमें क्लब अध्यक्ष Dr. Dilshad Alam, सचिव Sahil एवं कोषाध्यक्ष Satendra Singh की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं Rotary District 3250 की माननीय डिस्ट्रिक्ट गवर्नर Namrata की प्रेरणा एवं शुभकामनाओं ने कार्यक्रम को और भी विशेष बनाया।

 

रोटरी क्लब बक्सर ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं तथा स्वस्थ समाज निर्माण में अपनी सहभागिता निभाएं। संपर्क सूत्र:  9708821454 .

संदेश:
“स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है — समय पर जांच कराएं और स्वस्थ जीवन अपनाएं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button