न्यूज़ विज़न । बक्सर
जिले के कोरानसराय थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव से पासपोर्ट बनाने बक्सर आये दो युवकों की गंगा में डूबने से मौत हो गई। जिसमें एक का शव बरामद हुआ और दूसरे की तलाश जारी है। मौके पर सदर अंचलाधिकारी ज्योत्स्ना निधि, नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, इंस्पेक्टर संजीव कुमार के साथ बचाव दल की टीम पहुंची हुयी है और खोजबीन जारी है। घटना के बाद गॉव में कोहराम मच गया।
अस्पताल परिसर में विलाप करते सत्येंद्र सिंह के परिजन
घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार गंगा नहाने गए तीन दोस्तों में से छोटू सिंह ने बताया कि सत्येंद्र सिंह पिता नारायण सिंह, गुड्डु सिंह पिता सत्यनरायण सिंह तीनों एक ही गांव के रहने वाले है। वे लोग शुक्रवार को पासपोर्ट बनाने के लिए बक्सर आए थे। काम होने के बाद जब वे लौट रहे थे। उसी दौरान वाहन चेकिंग में पकड़े गए। जिसके बाद फाइन देने के सत्येंद्र ने प्लान बनाया की गंगा स्नान करने चला जाए। जिसके बाद हमलोग सारिमपुर घाट पर गंगा स्नान करने लगें। मैं और गुड्डु बाहर निकल आए। परन्तु सत्येन्द्र नाहाते रहे थे। उसी दौरान गुड्डु की नजर पड़ी सत्येन्द्र डूब रहा है। जिसे बचाने के लिए वो कुदा परन्तु वो डूब गया और हम जोर जोर से चिल्लाते रह गये लेकिन कोई मदद को नहीं आया। जिसमें सत्येन्द्र की शव निकाला गया। गुड्ड का खोजबीन हो रही है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा चिल्लाने पर पहुचे और पुलिस को दी। वहीं घर में सूचना के बाद कोहराम मच गया। सत्येन्द्र विदेश में रह कर कमाता था। कुछ दिन पूर्व ही गांव आया था। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची बचाव में जूट गई। एक युवक का शव निकाला गया है दुसरे की खोजबीन जारी है।