CRIME

अहियापुर गोलीकांड में अठ्ठारह नामजद व अन्य के खिलाफ एफआईआर 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

शनिवार को अहियापुर गांव में हुए गोलीकांड में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य जख्मियों का इलाज जारी है। इस मामले में मृतक के परिजनों द्वारा अठारह नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मौके से करीब दस खोखा और एक सफारी वाहन जब्त किया है। पुलिस नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है। और गांव में डेरा डाले हुए है।

 

ज्ञात हो कि शनिवार की सुबह करीब पांच बजे गिट्टी – बालू बेचने को लेकर उपजे विवाद में पहले जमकर लाठियां भांजी गई। इसी दौरान एक पक्ष के द्वारा हथियार से हमला कर दिया गया। ताबड़तोड़ फायरिंग में पांच लोगों को गोली लग गई। जिससे  विनोद सिंह यादव एवं सुनील सिंह यादव की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं रविन्द्र सिंह की मौत इलाज के क्रम में हो गया। दो अन्य जख्मियों का इलाज कराया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही डीएम अंशुल अग्रवाल, एसपी शुभम आर्य, डीआईजी सत्य प्रकाश के साथ भारी मात्रा में पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए।

 

वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए शाहबाद रेंज के डीआईजी डॉ सत्य प्रकाश ने पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं परिजनों को आश्वस्त किया कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। राजपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मामले में मृतक के परिजनों ने पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज यादव, संतोष यादव समेत 18 के खिलाफ नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मौके से दस खोखा और एक चार चक्का वाहन को जब्त कर लिया है।

वीडियो देखें :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button