दहेज़ में बुलेट की मांग पूरा नहीं होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाला




न्यूज़ विज़न। बक्सर
दहेज लोभियों ने बुलेट बाइक और दाे लाख नकदी की मांग को लेकर विवाहिता काे मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिसके पश्चात पीड़िता ने महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई। एफआईआर दर्ज हाेने के बाद महिला थाना पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।







महिला थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार औद्याैगिक थाना क्षेत्र के एक युवती की शादी वर्ष 2017 में कैमूर जिला के दुर्गावती थाना क्षेत्र के पीपराकर्णपुरा गांव के सतीश चंद्र त्रिपाठी के पुत्र कृष्णकांत त्रिपाठी उर्फ अनुज त्रिपाठी के साथ हुई थी। शादी के बाद से वह अपने परिजनाें के साथ वाराणसी में रहती थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में दाे लाख नगदी और बुलेट बाइक के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज की रकम और बाइक नहीं मिलने पर 9 अप्रैल 2023 काे राजघाट पुल से नीचे फेंक दिया। जख्मी विवाहिता का इलाज कराया गया। इसके बाद विवाहिता अपने मायके लाैट आई। मामले काे लेकर दाेनाें पक्षाें के बीच समझाैता के बाद विवाहिता दुबार ससुराल गई। दोबारा ससुराल जाने के बाद भी ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। दहेज की रकम नहीं मिलने पर ससुराल वालाें ने 8 सितम्बर 2024 काे पड़री चाैक पर छाेड़ कर भाग निकले।

दोनों पक्षों के बीच मामले काे लेकर कई बार समझौता करने का प्रयास किया गया। समझौता नहीं हाेने पर मामले काे लेकर महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई। महिला थानाध्यक्ष कनिष्का तिवारी ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

