CRIME

छठिया पोखरा में डूबकर युवक की मौत, पुलिस शव निकाल कराया पोस्टमार्टम 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

जिले के डुमरांव नगर के छठिया पोखरा स्थित तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना रात दो बजे की बताई जा रही है। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा मामले की जांच में जुट गई है।

 

संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय छठिया पोखरा मठिया निवासी बुद्धू प्रसाद के 40 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार रात में घर से निकल गया। युवक पोखरा में कूद गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से शव की तलाश में जुट गई।

 

घटना को लें शहर में कई तरह की चर्चाएं हो रही है। हालांकि वह रात दो बजे किन परिस्थितियों में छठिया पोखरा में कूद गया इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। घटना के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ लगी है।  स्थानीय गोताखोरों के मदद से पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button