CRIME

बैंक ऑफ़ इण्डिया के महदह ब्रांच में खिड़की तोड़ चोरी का प्रयास, पुलिस कर रही है जाँच 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इटाढ़ी रोड में महदह में बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच में चोरी की घटना का प्रयास किया गया। बैंक कर्मियों ने घटना की सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस काे दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है।

 

घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव काे लेकर शनिवार और रविवार काे बैंक की छुट्टी थी। साेमवार काे बैंक कर्मी जब ड्यूटी पर पहुंचे तो खिड़की टूटा हुआ पाया। खिड़की टूटा देख बैंक कर्मियों के होश उड़ गए। बैंक कर्मियों ने इसकी सूचना वरीय अधिकारियों काे देने के साथ ही मुफस्सिल थाना पुलिस काे भी दिया गया। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस टूटी हुई खिड़की का मुआयना किया। पुलिस घटना की बारीकी से जांच में जुट गई है। वहीं बैंककर्मी भी बैंक में क्या चोरी हुआ है इसकी जांच में जुट गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। सूत्रों की मानें तो पुलिस काे सीसीटीवी के फुटेज से कुछ सुराग हाथ लगा है। जल्द ही पुलिस घटना का उद्भेदन कर सकती है। सदर एसडीपीओ धीरज कुमार ने बताया कि खिड़की टूटी हुई थी। बैंक अधिकारियों के द्वारा मामले में एफआईआर दर्ज कराई जाती है ताे मामले की जांच कर घटना काे अंजाम देने वालों  की गिरफ्तारी का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button