CRIME

किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार  

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में  किराना दुकानदार ने गांव के ही एक किशोरी के साथ बीते दिनों दुष्कर्म की घटना काे अंजाम दिया। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई। और आरोपी काे तत्काल गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी और पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया। मेडिकल जांच के बाद आरोपी काे पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।

 

घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक 12 वर्षीय किशोरी अपने दरवाजे के समीप खेल रही थी। तभी समीप में किराना दुकान चलाने वाले किराना दुकानदार बब्लु द्वारा शाम के वक्त किशाेरी काे जबरन मुंह बांध कर अपने साथ ले गया। आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना काे अंजाम दिया। घटना के बाद किशोरी राेते हुए किसी तरह से अपने घर पहुंची। और घटना की जानकारी अपने परिजनों काे दिया। जिसके बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। ग्रामीणों के सहयोग से परिजनों ने तत्काल इसकी जानकारी ब्रह्मपुर थाना पुलिस काे दी। ब्रह्मपुर पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही आरोपी किराना दुकानदार काे गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया गया। वहीं आरोपी का भी मेडिकल जांच कराया गया। पुलिस ने आरोपी काे काेर्ट में प्रस्तुत किया। और कोर्ट के आदेश पर आरोपी काे जेल जेल दिया गया। ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। कोर्ट के आदेश पर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button