एशिया पेसिफिक अस्पताल परिसर में मनाई गई नेताजी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती
पराक्रम और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को सदियों तक भुलाया नहीं जा सकता




न्यूज़ विज़न। बक्सर
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती बृहस्पतिवार को नगर के गोलंबर स्थित एशिया पेसिफिक अस्पताल परिसर में मनाया गया। जयंती समारोह का आयोजन भाजपा नेता सह हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजेश मिश्रा ने नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के नेता कार्यकर्ता व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








जयंती समारोह में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि 23 जनवरी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म अब ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाई जाती है। उनके अद्वितीय साहस और शौर्य की गाथा आज भी हमें प्रेरणा देती है, जो उनके पराक्रम की शानदार छवि प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र बोस पहले व्यक्ति थे जिन्हें नेताजी की उपाधि दी गई थी उनका पराक्रम और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को सदियों तक बुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राय, वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश दुबे, भाजपा नेता दीपक पांडे, सामाजिक कार्यकर्ता पंकज ठाकुर एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।





