OTHERS

समर वेकेशन के बाद खुले स्कूल, पांडेपट्टी मध्य विद्यालय में तिलक-आरती और पुष्प वर्षा से हुआ बच्चों का भव्य स्वागत

प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार वर्मा की देखरेख में पहले दिन उत्सव जैसा माहौल, शिक्षकों ने टॉफी बांटकर विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सोमवार को विद्यालय खुलते ही मध्य विद्यालय पांडेपट्टी का माहौल उत्सवमय नजर आया। लंबे अवकाश के बाद स्कूल पहुंचे छात्र-छात्राओं का शिक्षकों ने पारंपरिक एवं आत्मीय अंदाज में स्वागत किया। विद्यालय परिसर में बच्चों के चेहरों पर उत्साह और खुशी साफ दिखाई दे रही थी।

 

प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार वर्मा की देखरेख में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में महिला शिक्षिका रूबी कुमारी के नेतृत्व में सभी शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, आरती उतारकर, पुष्प वर्षा करते हुए और टॉफी देकर स्वागत किया। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य बच्चों में विद्यालय के प्रति अपनापन और सकारात्मक माहौल का निर्माण करना था, ताकि वे नए उत्साह के साथ अपनी पढ़ाई की शुरुआत कर सकें। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सरिता कुमारी, मंजू कुमारी, शैल कुमारी, संगीता पांडे, प्रवीण कुमार सिंह, विक्रमा राम और स्मृति कुमारी ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

 

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं में पूनम कुमारी, अभिषेक कुमार, पल्लवी कुमारी, अंशु कुमार, कोमल कुमारी, शिवम कुमार, पूजा कुमारी, ओमकार कुमार, प्रियांशु कुमार, प्रीति कुमारी, अर्पिता कुमारी, सनी कुमार, कुमुद कुमारी, सूरज कुमार, पायल कुमारी और सुमित कुमार सहित दर्जनों बच्चे उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने बच्चों के साथ मिलकर नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत उत्साह और उमंग के साथ की। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास का वातावरण बना रहा और बच्चों ने भी इस आत्मीय स्वागत के लिए शिक्षकों के प्रति खुशी व्यक्त की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button