OTHERS

बाल दिवस पर फाउंडेशन स्कूल में नए सत्र 2027-28 के नामांकन का शुभारंभ, नन्हे बच्चों ने किया नए प्रोस्पेक्टस का विमोचन

18 वर्षों की शैक्षणिक यात्रा और अभिभावकों के विश्वास को विद्यालय ने बताया अपनी सबसे बड़ी पूंजी, IIT, NEET, NDA और BPSC जैसी परीक्षाओं में सफल पूर्ववर्ती विद्यार्थी बने प्रेरणा

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
बाल दिवस के पावन अवसर पर 14 नवंबर को फाउंडेशन स्कूल, बक्सर परिवार की ओर से सभी बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की गई। इस खास मौके पर विद्यालय परिसर में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए रजिस्ट्रेशन एवं नामांकन प्रक्रिया का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नए प्रोस्पेक्टस का विमोचन आकर्षण का केंद्र रहा। इसकी विशेषता यह रही कि विमोचन का अवसर विद्यालय के प्ले ग्रुप के नन्हे-मुन्ने बच्चों को दिया गया।

 

इस अवसर पर प्री-प्राइमरी एवं प्राइमरी विंग की शिक्षिकाओं ने भी विशेष सहभागिता निभाई। नन्हे बच्चों के हाथों नए प्रोस्पेक्टस का विमोचन कराकर विद्यालय प्रबंधन ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि प्रत्येक बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की नींव उसकी प्रारंभिक शिक्षा से ही पड़ती है। बचपन में मिलने वाली शिक्षा ही आगे चलकर उसके ज्ञान, विचार, व्यवहार और व्यक्तित्व को आकार देती है। विद्यालय की यह पहल प्रारंभिक शिक्षा के महत्व को रेखांकित करने वाली रही।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य श्री मनोज त्रिगुण ने कहा कि किसी भी राष्ट्र का भविष्य उसकी बुनियादी एवं प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता पर निर्भर करता है। बच्चों के जीवन के शुरुआती वर्षों में मिलने वाली गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उनके ज्ञान, सोचने-समझने की क्षमता और व्यक्तित्व विकास की मजबूत नींव तैयार करती है। मजबूत शैक्षणिक आधार वाले विद्यार्थी भविष्य की प्रतिस्पर्धात्मक चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करने में सक्षम होते हैं। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन स्कूल की 18 वर्षों की शैक्षणिक यात्रा में अभिभावकों का विश्वास और विद्यालय के पूर्ववर्ती विद्यार्थियों की उपलब्धियां इसकी सबसे बड़ी पूंजी रही हैं। विद्यालय के अनेक पूर्ववर्ती विद्यार्थी IIT, NEET, NDA, BPSC सहित सेना और पुलिस जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर रहे हैं। उनकी उपलब्धियां वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। इन सफलताओं के पीछे प्रारंभिक शिक्षा के दौरान विकसित मजबूत शैक्षणिक आधार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

प्राचार्य ने आगे कहा कि पिछले 18 वर्षों से अभिभावकों द्वारा विद्यालय पर जताया गया भरोसा उनकी जिम्मेदारी को और बढ़ाता है। विद्यालय प्रत्येक बच्चे की क्षमता और प्रतिभा को पहचानकर उसे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सकारात्मक वातावरण तथा बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए शैक्षणिक सत्र में भी विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मकता, आत्मविश्वास और नैतिक मूल्यों के संवर्धन के लिए अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखेगा।

नामांकन प्रक्रिया शुरू

फाउंडेशन स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए रजिस्ट्रेशन एवं नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक अभिभावक विद्यालय से संपर्क कर नामांकन एवं अन्य आवश्यक जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। संपर्क नंबर : 9241842711 / 9241842712 / 9241842713

वीडियो देखें :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button