POLITICS

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजयुमो ने लगाया रक्तदान शिविर, युवाओं ने किया रक्तदान

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), बक्सर की ओर से नगर सोसाइटी स्थित पुलिस चौकी परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, भाजपा महामंत्री लक्ष्मण शर्मा, नगर के पूर्व अध्यक्ष ज्वाला सैनी और भाजयुमो जिलाध्यक्ष अविनाश पाण्डेय प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और रक्तदाता शिविर में पहुंचे।

 

रक्तदान करने वालों में रूपेश दुबे, धीरज पाठक, नीतीश पटेल, दिलीप कुमार, शैलेश मिश्रा, विकास उपाध्याय, विकास कुमार, सुभांकर मिश्रा, अनूप वर्मा, सूर्यभान सिंह, बिमल सिंह, प्रकाश पांडे, बिटू पांडे, नीरज तिवारी, अभिषेक सिंह, अविनाश सिंह, विजय कुमार और राजेश यादव समेत अन्य लोग शामिल रहे। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित होता है। जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित इस शिविर के माध्यम से युवाओं ने समाजसेवा और मानव कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button