6 नवंबर को बक्सर पहुंचेंगे मोकामा विधायक अनंत सिंह, दलसागर टोल प्लाजा पर होगा भव्य स्वागत
ब्रह्मर्षि समाज बक्सर की ओर से आयोजित होगा स्वागत-अभिनंदन समारोह, स्वामी सहजानंद सरस्वती आश्रम में प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण

न्यूज़ विज़न। बक्सर
मोकामा के विधायक अनंत सिंह आगामी 6 नवंबर, शुक्रवार को सुबह करीब 9:30 बजे बक्सर पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर ब्रह्मर्षि समाज बक्सर की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह की तैयारी की गई है। इस दौरान समाज के लोग दलसागर टोल प्लाजा पर उनका स्वागत करेंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए ब्रह्मर्षि समाज बक्सर के अध्यक्ष डॉ. राकेश राय उर्फ कल्लू राय ने बताया कि विधायक अनंत सिंह निजी कार्य से प्रयागराज जा रहे हैं। इसी क्रम में उनका बक्सर आगमन होगा। सुबह करीब 9:30 बजे दलसागर टोल प्लाजा पर ब्रह्मर्षि समाज के सदस्यों एवं समर्थकों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि टोल प्लाजा से विधायक अनंत सिंह बक्सर गोलंबर होते हुए बाइपास रोड के रास्ते चरित्रवन स्थित स्वामी सहजानंद सरस्वती आश्रम पहुंचेंगे। यहां वे स्वामी सहजानंद सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे अपने गंतव्य प्रयागराज के लिए रवाना हो जाएंगे। डॉ. राकेश राय ने ब्रह्मर्षि समाज के सभी साथियों एवं शुभचिंतकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में 6 नवंबर को सुबह दलसागर टोल प्लाजा पहुंचकर स्वागत-अभिनंदन समारोह में शामिल हों और विधायक अनंत सिंह का स्वागत करें।




