त्योहारी सीजन में न्यू बक्सर फर्नीचर हाउस का धमाका, Sleepwell गद्दों पर 20% तक की छूट, फाइनेंस की भी सुविधा
धनतेरस, दीपावली और छठ को लेकर ग्राहकों के लिए खास ऑफर, फर्नीचर की खरीदारी के साथ शादी-विवाह के लिए बुकिंग की सुविधा

न्यूज़ विज़न। बक्सर
धनतेरस, दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर शहर में त्योहारी खरीदारी का माहौल बना हुआ है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों की ओर से कई तरह के विशेष ऑफर और छूट दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नगर के कलेक्ट्रेट रोड स्थित न्यू बक्सर फर्नीचर हाउस की ओर से भी ग्राहकों के लिए विशेष त्योहारी ऑफर पेश किया गया है। फर्नीचर और घरेलू उपयोग के सामानों की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को यहां विभिन्न ब्रांडेड उत्पादों पर आकर्षक सुविधाएं दी जा रही हैं।
न्यू बक्सर फर्नीचर हाउस लंबे समय से शहर में फर्नीचर के क्षेत्र में ग्राहकों का भरोसा हासिल करने वाला प्रतिष्ठान माना जाता है। प्रतिष्ठान पर Sleepwell की गैलरी उपलब्ध है, जहां ग्राहकों को गद्दों की खरीद पर 20 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जा रही है। त्योहारी सीजन में इस ऑफर का ग्राहक भरपूर लाभ उठा रहे हैं। खासकर घर की जरूरतों के साथ-साथ शादी-विवाह की तैयारियों को लेकर भी लोग फर्नीचर और अन्य सामान की खरीदारी कर रहे हैं तथा अपनी पसंद के सामान की बुकिंग करा रहे हैं।
शो रूम के प्रोपराइटर संजय सिंह ने बताया कि ग्राहकों की जरूरत और पसंद को ध्यान में रखते हुए प्रतिष्ठान पर अलग-अलग ब्रांड और हर बजट की रेंज में फर्नीचर उपलब्ध कराया गया है। यहां विंध्य अलमारी, सेलो फर्नीचर, डीएसी बेड, नेशनल कुर्सी, सुप्रीम फर्नीचर, Sleepwell गद्दा और सवेरा अलमारी सहित ब्रांडेड सोफा, पलंग, डायनिंग टेबल समेत अन्य फर्नीचर उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि ग्राहकों की सुविधा के लिए होम डिलीवरी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा फर्नीचर खरीदने वाले ग्राहकों के लिए फाइनेंस की सुविधा भी दी जा रही है, जिससे ग्राहक अपनी जरूरत के सामान को आसान मासिक किस्तों में खरीद सकते हैं। इससे त्योहारी खरीदारी के साथ-साथ शादी-विवाह के लिए एक साथ फर्नीचर खरीदने वाले ग्राहकों को भी काफी सुविधा मिल रही है।
प्रतिष्ठान पर उपलब्ध विभिन्न ब्रांड, आकर्षक डिजाइन और अलग-अलग बजट की रेंज ग्राहकों को अपनी पसंद के अनुसार सामान चुनने का विकल्प दे रही है। त्योहारी ऑफर और सीमित अवधि के लिए दी जा रही छूट को देखते हुए ग्राहकों में भी खरीदारी को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। न्यू बक्सर फर्नीचर हाउस की ओर से बताया गया है कि विशेष त्योहारी ऑफर सीमित समय के लिए उपलब्ध है।
वीडियो देखें :




