“प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना” पर मेगा कैंप, कनक सोलर एंड एनर्जी ने दिखाई बड़ी पहल — 200 से अधिक लोगों ने लिया जानकारी का लाभ
स्टेशन रोड पर आयोजित विशेष शिविर में सब्सिडी, ऋण निस्तारण और सोलर पैनल आवेदन प्रक्रिया की दी गई विस्तृत जानकारी, कनक सोलर की टीम ने बढ़ाया जागरूकता अभियान


न्यूज़ विज़न। बक्सर
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को लाभान्वित करने के उद्देश्य से बुधवार को शहर के स्टेशन रोड पर नए आवेदन एवं ऋण निस्तारण को लेकर विशेष कैंप का आयोजन किया गया। प्रचंड गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में उपभोक्ता मौके पर पहुंचे और योजना की जानकारी प्राप्त की।
इस कैंप में बिजली विभाग के एसडीओ राम-लखन राम एवं एलडीएम कार्यालय के सतीश कुमार द्वारा सोलर पैनल पर मिलने वाली सरकारी सब्सिडी एवं ऋण सुविधा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कनक सोलर एंड एनर्जी की ओर से प्रोपराइटर अरुण कुमार सिंह एवं एरिया सेल्स मैनेजर राजन कुमार तिवारी ने संयुक्त रूप से भाग लेते हुए योजना के विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कैंप न केवल बक्सर बल्कि पूरे बिहार में और अधिक स्थानों पर आयोजित किए जाने चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोग सौर ऊर्जा से जुड़ सकें।
कैंप में करीब 200 लोगों ने योजना की जानकारी ली, जबकि 4 लोगों ने मौके पर ही रजिस्ट्रेशन कराया। इस अवसर पर कनक सोलर के सीनियर सेल्स एग्जीक्यूटिव रवि शंकर सिंह, चंदन सिंघरा ठौड़ एवं गुप्तेश्वर पंडित भी मौजूद रहे।
वीडियो देखें :





