आशीर्वाद हॉस्पिटल रिसर्च एवं पारामेडिकल इंस्टीट्यूट चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सेनेटरी पैड का हुआ वितरण




न्यूज़ विज़न। बक्सर
शुक्रवार को शहर के स्टेशन रोड स्थित गजाधर गंज काली मंदिर परिसर में आशीर्वाद हॉस्पिटल रिसर्च एवं पारामेडिकल इंस्टीट्यूट चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद महिलाओं एवं किशोरियों के बीच सेनेटरी पैड का वितरण संस्था के अध्यक्ष मनोज कुमार की उपस्थिति में किया गया।







सेनेटरी पैड का वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन भूतपूर्व सहायक अभियंता श्री भगवान सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर के किया गया। सेनेटरी पैड वितरण समारोह को सफल बनाने में प्रदुमन प्रसाद, प्रभु नारायण सिंह, उदय पाठक, वंश नारायण, ज्ञानेश्वर सिंह, मीना देवी, अंजू कुमारी, रंभा देवी, बिंदु कुमारी, सुशीला कुमारी, सुजीत कुमार के अलावा मोहल्ले की अनेको महिलाएं उपस्थित रही। वही अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा की संस्था द्वारा हमेशा सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, इसी कड़ी में शुक्रवार को जरूरतमंद महिलाओ के बीच कार्यक्रम आयोजित किया गया है।


