OTHERS

‘मां बिमला द ज्वेलरी कलेक्शन’ की शानदार सफलता—सिर्फ 2 महीनों में ग्राहकों का बना भरोसेमंद नाम

500 रुपये से ऊपर की खरीदारी पर मिल रहा फ्लैट 15% डिस्काउंट, ब्राइडल ज्वेलरी से लेकर फैंसी पर्स तक नए कलेक्शन की भरमार

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
बक्सर-चौसा मुख्य मार्ग स्थित शहर के चरित्रवन शिक्षक कॉलोनी, वुड स्टॉक मोड़ के समीप स्थित ‘मां बिमला द ज्वेलरी कलेक्शन’ ने महज दो महीनों में ही ग्राहकों के बीच अपनी एक खास पहचान बना ली है। दुकान की लगातार बढ़ती लोकप्रियता और ग्राहकों के विश्वास ने इसे शहर के प्रमुख ज्वेलरी शॉप्स में शामिल कर दिया है।

 

दुकान के प्रोपराइटर सूर्य देव कुमार मिश्रा ने बताया कि यह सफलता पूरी तरह ग्राहकों के भरोसे और प्रेम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि हमारी दुकान में एक ग्राम प्रीमियम गोल्ड ज्वेलरी, आकर्षक ब्राइडल ज्वेलरी और लेडीज फैंसी पर्स का शानदार कलेक्शन उपलब्ध है, जो ग्राहकों को काफी पसंद आ रहा है। उन्होंने आगे बताया कि ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने के लिए दुकान में लगातार नई-नई डिजाइन और ट्रेंडिंग कलेक्शन जोड़े जा रहे हैं, जिससे हर वर्ग की महिलाओं को उनकी पसंद के अनुसार उत्पाद मिल सके।

 

ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 500 रुपये से अधिक की खरीदारी पर फ्लैट 15% डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसमें किसी प्रकार की शर्त लागू नहीं है। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए बड़ी संख्या में ग्राहक दुकान पर पहुंच रहे हैं। सूर्य देव कुमार मिश्रा ने कहा, “हमारे ग्राहक ही हमारे भगवान हैं। उन्हीं के विश्वास और सहयोग से हमने इन दो महीनों में यह सफलता हासिल की है। हमें उम्मीद है कि आगे भी उनका आशीर्वाद और समर्थन मिलता रहेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि कम समय में ही दुकान ने अपनी गुणवत्ता, उचित दाम और बेहतर कलेक्शन के दम पर बाजार में एक अलग पहचान बना ली है, जो आने वाले समय में और भी मजबूत हो सकती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button