RELIGION

बसांव मठ में गोवर्धन पूजा पर गौ पूजन एवं 56 भोग का हुआ आयोजन 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

बुधवार को नगर के बसांव मठ में गोवर्धन पूजा काफी हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में मंत्रोच्चार के साथ श्री गोवर्धन व गौ पूजन किया गया। पूजनोत्सव कार्यक्रम में राजपुर विधायक विश्वनाथ राम, एसडीएम धीरेन्द्र मिश्रा, सीताराम विवाह आश्रम के महंथ राजाराम शरण दास जीमहाराज , आचार्य रणधीर ओझा समेत अन्य गणमान्य लोग पहुंचे हुए थे। पूजन उत्सव कार्यक्रम बसाव मठ के मठाधीश्वर अच्युत प्रपन्नाचार्य जी महाराज के कर कमलों से हुआ। कार्यक्रम में महाराज श्री के हाथों भगवान श्रीकृष्ण को 56 प्रकार के बनाए गए व्यंजनों का भोग लगाया गया।

 

इसके साथ ही काफी धूमधाम से व आकर्षक रूप से गौ माता की पूजा भी महाराज श्री ने अपने हाथों से किया। पूजनोत्सव कार्यक्रम में गौ पूजन के साथ गोवर्धनधारी भगवान श्री कृष्ण को छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। पूजा के दौरान भक्तगणों के जयकारे से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया था। वहीं बालकृष्ण सह गौ माता के जयकारे से भक्तजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय व भक्ति जयकारे से गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम में डॉ रामनाथ ओझा, कांग्रेस नेता डॉ सत्येंद्र ओझा, भाजपा नेता प्रदीप राय, जदयू नेता संजय सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद  ग्रहण किया।

वीडियो देखे :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button