RELIGION

26 जनवरी से नदांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के लिए निकला भव्य कलश यात्रा 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

सदर प्रखंड के नदांव गांव में 26 जनवरी से 1 फ़रवरी तक आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर शनिवार को नगर के नाथ घाट से भव्य कलश यात्रा निकला।

 

यज्ञ को लेकर नदांव से नाथ घाट पहुंचे सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने स्थानीय नाथ बाबा गंगा घाट पर मिट्टी के कलश में जलभरी की। बैंड बाजा के साथ पीले रंग के वस्त्रों में सुसज्जित श्रद्धालुओं ने नाथ बाबा गंगा घाट से कलश में गंगाजल लेकर यज्ञ स्थल पर स्थापित की। इस मौके पर श्रीमद् भागवत कथा वाचक आचार्य श्री रणधीर ओझा ने विधि-विधान के साथ पूजा कराई। वैदिक मंत्रोच्चार से नाथ बाबा घाट गूंज उठा। उन्होंने ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ 26 जनवरी को होगा। वहीं समापन आगामी 1 फरवरी को होगा। कलश यात्रा में मनोज कुमार दुबे, अनिरुद्ध दुबे, अशोक दुबे, धरनीधर दुबे के अलावा काफी संख्या में महिला श्रद्धालु शामिल हुईं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button