राजा पाण्डेय बने राष्ट्रीय सनातन सेना युवा मोर्चा के बक्सर जिलाध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने दी बधाई
राष्ट्रीय प्रभारी युवा मोर्चा मुकेश शर्मा समेत विधायक आनंद मिश्रा सहित 9 मान्य व्यक्तियों ने जताया विश्वास, युवाओं की सहभागिता और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने की उम्मीद

न्यूज़ विज़न। बक्सर
राष्ट्रीय सनातन सेना भारत के युवा मोर्चा में राजा पाण्डेय को बक्सर जिला अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिलने पर जनप्रतिनिधियों, संगठन के पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रीय प्रभारी (युवा मोर्चा) मुकेश शर्मा सहित बक्सर के प्रमुख लोगों ने राजा पाण्डेय के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे युवाओं को संगठन से जोड़ने, सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
बधाई देने वालों में राष्ट्रीय प्रभारी (युवा मोर्चा) मुकेश शर्मा, बक्सर विधायक आनंद मिश्रा, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं वैष्णवी क्लार्क्स के चेयरमैन प्रदीप राय, छोटे सिंह, समाजसेवी सम्राट पवन ओझा, अरुण सिंह, समाजसेवी विशाल तिवारी, शिवम सिंह, काली तिवारी एवं सूर्य प्रताप सिंह शामिल रहे।
इस अवसर पर सभी ने राजा पाण्डेय को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा की गतिविधियों को नई गति मिलेगी। वहीं, राजा पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मिले स्नेह, सहयोग और प्रोत्साहन से उन्हें अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करने की प्रेरणा मिलेगी।




