News Vision Buxar
-
OTHERS
52वीं बिहार राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप में बक्सर का दमदार आगाज़, लगातार दो जीत से नॉकआउट की दहलीज पर
न्यूज विज़न। पटना/बक्सर बिहार राज्य कबड्डी संघ के तत्वावधान में आयोजित 52वीं बिहार राज्य जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप का मंगलवार को स्थानीय पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने किया। समारोह की अध्यक्षता बिहार राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष अपूर्व सुकांत ने की, जबकि अतिथियों का स्वागत संघ के चेयरमैन कुमार विजय सिंह ने किया। चैंपियनशिप के पहले दिन बक्सर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने दोनों मुकाबलों में एकतरफा जीत दर्ज कर नॉकआउट चरण की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिए। पहले मैच में बक्सर ने मधेपुरा को 42-13 के बड़े अंतर से पराजित किया। इसके बाद दूसरे मुकाबले में भी टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मोतिहारी को 33-9 से करारी शिकस्त दी। वहीं उद्घाटन मुकाबले में मेजबान पटना ने सीतामढ़ी को 58-33 से हराकर विजयी शुरुआत की, जबकि बेगूसराय ने रोमांचक मुकाबले में सीवान को 34-30 से मात दी। बक्सर टीम के कोच रमेश यादव और रणजीत लाल ने बताया कि लीग चरण का अंतिम मुकाबला बुधवार सुबह गया के खिलाफ खेला जाएगा। इसके बाद प्रतियोगिता के नॉकआउट चरण के मुकाबले शुरू होंगे। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि टीम आगे भी इसी लय को बरकरार रखेगी। बक्सर की लगातार दो शानदार जीत से जिले के कबड्डी प्रेमियों और खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है। बिहार राज्य कबड्डी संघ के चेयरमैन शशि कुमार राय ने कहा कि “बक्सर हमेशा से पदक जीतने वाली टीम रही है। इसका सबसे बड़ा कारण खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण है।” संघ की अध्यक्ष शालिनी कुमारी देवी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि टीम आने वाले मुकाबलों में भी बेहतर प्रदर्शन कर जिले और राज्य का नाम रोशन करे। संघ के पूर्व सचिव एवं राष्ट्रीय रेफरी जयशंकर चौधरी ने कहा कि बक्सर की सफलता कोई संयोग नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत और सतत अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार भी टीम चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतने में सफल होगी। 16 टीमें ले रही हैं हिस्सा बिहार राज्य कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में राज्य के आठ जोनों में आयोजित क्वालीफाइंग प्रतियोगिताओं की विजेता और उपविजेता कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं।सभी टीमों को चार पूल में विभाजित किया गया है। लीग चरण के बाद प्रत्येक पूल की शीर्ष टीमें नॉकआउट चरण में प्रवेश करेंगी, जहां से चैंपियन टीम का फैसला होगा। बक्सर की टीम ने शुरुआती दो मुकाबलों में जिस तरह का आक्रामक और संतुलित खेल दिखाया है, उससे खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और जिलेवासियों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। अब सभी की निगाहें गया के खिलाफ होने वाले लीग के अंतिम मुकाबले पर टिकी हैं, जहां जीत के साथ बक्सर नॉकआउट चरण में और भी मजबूत दावेदारी पेश करना चाहेगा।
Read More » -
OTHERS
इटाढ़ी रेलवे गुमटी खोलने की मांग पर छठे दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन धरना, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
न्यूज़ विज़न। बक्सर बक्सर जिले के इटाढ़ी रेलवे गुमटी को पुनः खोलने की मांग को लेकर दलित अति पिछड़ा स्वाभिमान…
Read More » -
OTHERS
पूर्व सैनिकों का एकजुटता का संदेश, स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों पर बनी रणनीति
न्यूज़ विज़न। बक्सर बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ, सदर अनुमंडल, बक्सर की मासिक बैठक मंगलवार को संघ के अध्यक्ष सूबेदार…
Read More » -
OTHERS
बिहार पुलिस के एएसआई मुन्ना कुमार गोंड का बीमारी से निधन, पुराना भोजपुर में शोक की लहर
न्यूज़ विज़न। बक्सर बिहार पुलिस में कार्यरत सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) मुन्ना कुमार गोंड का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार…
Read More » -
ACCIDENT
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पैदल जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, हुयी मौत, चालक फरार
न्यूज़ विज़न। बक्सर नगर थाना क्षेत्र के बाजार समिति रोड पर मंगलवार पूर्वाह्न करीब 10:45 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Read More » -
OTHERS
इटाढ़ी रेलवे गुमटी खोलने की मांग पर आंदोलन तेज, अनिश्चितकालीन धरने के पांचवें दिन प्रशासन को दी आर-पार की चेतावनी
न्यूज़ विज़न। बक्सर इटाढ़ी रेलवे गुमटी को खोलने की मांग को लेकर अति पिछड़ा स्वाभिमान संघर्ष मोर्चा द्वारा चलाया जा…
Read More » -
OTHERS
ABVP बक्सर ने महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय से शुरू किया सदस्यता अभियान 2026-27, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी पर दिया जोर
न्यूज़ विज़न। बक्सर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) बक्सर नगर इकाई द्वारा सदस्यता अभियान सत्र 2026-27 का भव्य शुभारंभ मंगलवार…
Read More » -
Uncategorized
रेड रिबन क्विज में कैम्ब्रिज स्कूल का जलवा, बक्सर में प्रथम स्थान; अब राज्य स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा का दम
न्यूज़ विज़न। बक्सर कैम्ब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कथकौली, बक्सर के लिए यह अत्यंत गर्व, हर्ष एवं सम्मान का अवसर है।…
Read More » -
OTHERS
षोडशी संस्कार को लेकर हुए धार्मिक अनुष्ठान, ब्रह्मलीन दंडी स्वामी देवानंद सरस्वती की स्मृति में भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
न्यूज़ विज़न। बक्सर स्वामी साहजानंद सरस्वती आश्रम प्रांगण में ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 दंडी स्वामी देवानंद सरस्वती की षोडशी सह…
Read More » -
OTHERS
उमाशंकर पांडेय बने जिला पावरलिफ्टिंग चैंपियन, 505 किलोग्राम वजन उठाकर रचा इतिहास
न्यूज़ विज़न। बक्सर बक्सर जिले के राजपुर प्रखंड अंतर्गत बन्नी पंचायत के भरखरा गांव निवासी युवा खिलाड़ी उमाशंकर पांडेय ने…
Read More »