News Vision Buxar
-
OTHERS
बच्चों की प्रतिभा और कल्पनाओं को मिला मंच, पाथवेज वर्ल्ड स्कूल की पुस्तिका ‘स्पेक्ट्रम’ का भव्य लोकार्पण
न्यूज़ विज़न। बक्सर पाथवेज वर्ल्ड स्कूल, डुमरांव के विद्यालय परिसर में बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, लेखन क्षमता और कल्पनाशीलता को…
Read More » -
RELIGION
भक्ति में डूबा बक्सर, गूंजा ‘हरे कृष्ण’ का महामंत्र
न्यूज़ विज़न। बक्सर अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (ISKCON) बक्सर सिटी की ओर से भगवान श्रीकृष्ण के पावन नंदोत्सव के शुभ…
Read More » -
OTHERS
पूर्व सैनिकों ने दोहराया संगठन की मजबूती का संकल्प, नए सैन्य अधिकारी का हुआ भव्य नागरिक अभिनंदन
न्यूज़ विज़न। बक्सर बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ, जिला इकाई बक्सर की मासिक बैठक रविवार, 6 सितंबर 2026 को फोर…
Read More » -
OTHERS
NDA से सेना में चयन के बाद पहली बार अपने स्कूल पहुंचे लेफ्टिनेंट मनोज पाठक, वर्दी में पूर्व छात्र को देख गर्व से भर उठा फाउंडेशन स्कूल
न्यूज़ विज़न। बक्सर फाउंडेशन स्कूल के लिए आज का दिन गर्व, गौरव और भावुकता से भरा रहा। विद्यालय के पूर्व…
Read More » -
CRIME
नथुनी अहीर के डेरा स्कूल कुकर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी शिक्षक बीरेंद्र प्रसाद गिरफ्तार
न्यूज़ विज़न। बक्सर जिले के डुमरांव प्रखंड अंतर्गत नथुनी अहीर के डेरा स्थित मध्य विद्यालय में छात्राओं से कुकर्म के…
Read More » -
CRIME
बीएसएपी परिसर में तीन मंजिला भवन से गिरा प्रशिक्षु पुलिसकर्मी, इलाज के दौरान मौत
न्यूज विजन । बक्सर डुमरांव स्थित बीएसएपी परिसर में रविवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रशिक्षण ले रहा एक प्रशिक्षु पुलिसकर्मी अचानक तीन मंजिला भवन से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में सहकर्मियों और अन्य प्रशिक्षुओं ने घायल जवान को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बक्सर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के कारीसोवां गांव निवासी मिथिलेश कुमार सिंह के 24 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रजनीश बिहार सैन्य पुलिस-19, बेगूसराय में पदस्थापित था और प्रशिक्षण के लिए डुमरांव स्थित बीएसएपी परिसर आया था। वह 29 अगस्त को ही प्रशिक्षण के लिए बीएसएपी परिसर पहुंचा था। प्रशिक्षण शुरू किए अभी कुछ ही दिन हुए थे कि यह दर्दनाक हादसा हो गया। अचानक भवन से गिरने की मिली सूचना जानकारी के अनुसार रविवार की शाम अचानक बीएसएपी परिसर में रजनीश के तीन मंजिला भवन से नीचे गिरने की सूचना मिली। नीचे गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिसर में मौजूद सहकर्मी और अन्य प्रशिक्षु तत्काल मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में उसे अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। हादसा या किसी अन्य वजह से गिरा जवान? जांच में जुटी पुलिस रजनीश आखिर किन परिस्थितियों में तीन मंजिला भवन से नीचे गिरा, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के कारणों को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही वहां मौजूद सहकर्मियों और अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के समय वहां क्या परिस्थितियां थीं और जवान भवन से किस तरह नीचे गिरा। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने प्रशिक्षु पुलिसकर्मी की मौत की पुष्टि की है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। परिवार में मचा कोहराम रजनीश कुमार की मौत की खबर मिलते ही उसके पैतृक गांव कारीसोवां और परिवार में मातम पसर गया। जवान की असमय मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशिक्षण के लिए घर से निकले रजनीश की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, बीएसएपी परिसर में भी साथी प्रशिक्षु और सहकर्मी घटना से स्तब्ध हैं।
Read More » -
OTHERS
शिक्षक दिवस पर श्री हरिंदर जी एवं असगर अली को किया गया सम्मानित
न्यूज़ विज़न। बक्सर शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय, बिहार तथा साबित खिदमत फाउंडेशन एवं…
Read More » -
OTHERS
शिक्षकों के सम्मान से समाज में मजबूत होता है ज्ञान और संस्कार का आधार
न्यूज़ विज़न। बक्सर दिव्य भारत ट्रस्ट के सौजन्य एवं महिला अधिकार इकाई (माई) के आयोजन में रविवार को कलेक्टरियट रोड,…
Read More » -
OTHERS
पंचायत से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करेगा जन सुराज, बक्सर में बड़ी तैयारी की बनी रणनीति
न्यूज़ विज़न। बक्सर शहर के एनएच-922 स्थित जन सुराज पार्टी कार्यालय में रविवार को महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।…
Read More » -
OTHERS
‘आत्मज्योति’ से रोशन हुआ शिक्षक दिवस, फाउंडेशन स्कूल में शिक्षकों की रचनात्मकता को मिला सम्मान
न्यूज़ विज़न। बक्सर शिक्षक दिवस के अवसर पर फाउंडेशन स्कूल एवं जी.डी. मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर स्टडीज के शिक्षकों एवं…
Read More »