OTHERS

मन की बात में सक्रिय भागीदारी पर युवा खरवार महासभा ने जताया आभार, समाज की एकता और जागरूकता को बताया बड़ी ताकत

प्रदेश अध्यक्ष राजेश खरवार बोले—मोदी सरकार के प्रयासों से मिल रही विकास की नई दिशा, संगठन को और मजबूत करने का आह्वान

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
युवा खरवार महासभा, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष राजेश खरवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात में भाग लेने वाले महासभा के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों के प्रति हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि महासभा के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी समाज की बढ़ती जागरूकता और मजबूत एकता का प्रतीक है। यह सहभागिता न केवल संगठन की मजबूती को दर्शाती है, बल्कि समाज के अंदर सकारात्मक सोच और जागरूकता का भी संचार करती है।

 

प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि आने वाले समय में इस सहभागिता को और अधिक व्यापक बनाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि समाज के अधिक से अधिक लोग ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रमों से जुड़ सकें और देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से समाज के विकास को नई दिशा मिल रही है। साथ ही, बिहार में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कुशल नेतृत्व में विकास और सामाजिक न्याय को मजबूती मिल रही है।

 

राजेश खरवार ने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार के सहयोग और समाज के एकजुट प्रयास से खरवार समाज को उसके हक और अधिकार अवश्य प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए महासभा लगातार कार्य कर रही है और आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी। अंत में उन्होंने सभी साथियों से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर समाज के उत्थान, अधिकारों की प्राप्ति और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर प्रयासरत रहें, ताकि आने वाले समय में खरवार समाज एक सशक्त और संगठित पहचान के साथ आगे बढ़ सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button