POLITICS

जिला कांग्रेस कार्यालय में सोनिया गाँधी का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी का जन्मदिन शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिलाध्यक्ष डॉ मनोज पांडेय की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

 

 

जन्मदिन के मौके पर जिलाध्यक्ष द्वारा केक काटकर कार्यकर्ताओं के बीच मनाया गया। इस दौरान डॉ पांडे ने कहा कि विश्व के एकमात्र महिला नेत्री है जो 2004 में प्रधानमंत्री का पद स्वीकार नहीं किया। डॉ पांडे ने कहा कि श्रीमती गांधी देश सेवा भावना के लिए अपनी सारी खुशियां न्योछावर कर दिया। वही लोकतांत्रिक राजनीतिक दल की सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली अध्यक्ष है सेवा ही उनका धर्म है गरीब असहाय के लिए दिन रात सोचने वाली एकमात्र नेत्री है।

मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता विनोद ओझा ने लोगों को केक खिलाकर खुशी व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरविंद पाठक, अजय यादव, बवन तुरहा, संजय दुबे, आशीष तुरहा, धनु ठाकुर सहित कई गणमान्य लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए  सोनिया गांधी के जन्म दिवस हर्षो उल्लास के साथ एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button