जिला कांग्रेस कार्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 134 वी जयंती मनाई गयी




न्यूज़ विज़न। बक्सर
मंगलवार को जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय में स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी नेता भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 134 वी जयंती बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर गरीब बच्चों को पुस्तक एवं कलम देकर सम्मानित किया गया जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर बाल दिवस के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय कुमार पांडे ने किया।











जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कामेश्वर पांडे ने कहा कि आज देश में जितनी भी बड़े-बड़े उद्योग धंधे दिखाई दे रहे हैं पंडित जवाहरलाल नेहरू की देन है। संचालन करते हुए रोहित उपाध्याय ने कहा चाचा नेहरू एक दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने देश में विकास की रास्ता खोल दिये। इस अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामप्रसन द्विवेदी ,पप्पू दुबे, अजय यादव, बाबन तुरहा, कंचन दुबे, अभय मिश्रा सहित अनेक लोगों ने चाचा नेहरू को पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किएl
चाचा नेहरू के बताए रास्ते पर ही चलकर इंडिया को एकजुट रखा जा सकता है : मनोज पांडेय
वही जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे ने राजस्थान के नाथद्वारा विधानसभा चुनाव से दूरभाष पर अपने बयां में कहा की चाचा नेहरू ने देश को बड़े-बड़े नदियों का बांध बनवाई उद्योगों का जाल बिछाया किसानो की पानी की समस्या गांव गांव स्कूल कॉलेज के साथ-साथ देश में शांति एवं अमन चैन की स्थापना की उनके आदर्शों पर चलकर हम देश को सशक्त एवं संपन्न बनाने का संकल्प लेते हैं चाचा नेहरू का सपना था बच्चे देश के भविष्य है उनके सपनों को पूरा करने के लिए हम लोग संकल्पित है डॉ पांडे ने कहा कि चाचा नेहरू के बताए रास्ते पर ही चलकर इंडिया को एकजुट रखा जा सकता है।

