POLITICS

जन सुराज चली प्रखंड की ओर कार्यक्रम के तहत सिमरी और चक्की में संगठन विस्तार को लेकर हुई अहम बैठक

जिला अध्यक्ष बजरंगी मिश्रा बोले – “बिहार के पलायन और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए जन सुराज से जुड़ें लोग”

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
मंगलवार को बक्सर जिला में “जन सुराज चली प्रखंड की ओर” कार्यक्रम के तहत ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र में संगठन विस्तार को लेकर दो महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया गया। पहली बैठक सिमरी प्रखंड के सहियार गांव में जन सुराज के कद्दावर नेता एवं मुखिया मनोज उपाध्याय के आवास पर आयोजित हुई, जबकि दूसरी बैठक चक्की प्रखंड के अरक गांव में सरपंच सह जन सुराज के संकल्पित नेता विजय बहादुर सिंह के आवास पर संपन्न हुई।

 

दोनों बैठकों में जन सुराज संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा प्रखंड कमेटी के विस्तार को लेकर विस्तार पूर्वक विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने की, जबकि संचालन नाजीर खान ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने कहा कि जन सुराज का उद्देश्य केवल राजनीतिक संगठन खड़ा करना नहीं, बल्कि बिहार में बदलाव की मजबूत नींव तैयार करना है। उन्होंने कहा कि बिहार से लगातार हो रहे पलायन, बेरोजगारी और बच्चों के बेहतर भविष्य की चिंता आज हर परिवार के सामने सबसे बड़ी चुनौती बन चुकी है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि बिहार को शिक्षा, रोजगार और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाना है तो आम जनता को जन सुराज से जुड़कर बदलाव की इस मुहिम का हिस्सा बनना होगा। उन्होंने कहा कि संगठन विस्तार के माध्यम से गांव-गांव तक जन सुराज की नीतियों और विचारों को पहुंचाया जाएगा।

 

बैठक में वरिष्ठ नेता अरविंद पाण्डेय, धनजी पांडे, अजित सम्राट, आशा देवी, डॉ. जयशंकर प्रसाद, बिशनूदेव तिवारी, विजय पाठक समेत कई जन सुराजी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने आगामी दिनों में पंचायत और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button