CRIME

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और लाखों की ठगी का आरोप, कोलकाता से बक्सर पहुंची पीड़िता, एसपी से लगाई न्याय की गुहार

बेलाघाट थाना सियालदह, कोलकाता में होमगार्ड जवान के खिलाफ एफआईआर दर्ज, बक्सर एसपी शुभम आर्य से मुलाकात के बाद जिला समादेष्टा गृह रक्षवाहिनी के पास भेजी गई पीड़िता

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
मंगलवार को होमगार्ड जवान अजय सिंह द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और लगभग दस लाख रुपये हड़पने के गंभीर आरोप के मामले में बेलाघाट थाना, सियालदह (कोलकाता) में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पीड़िता सुजाता क्षेत्री कोलकाता से बक्सर पहुंची और पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य से मुलाकात कर पूरे मामले से उन्हें अवगत कराया।

 

पीड़िता द्वारा एसपी से मिलने के दौरान अपनी आपबीती साझा किए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने उन्हें जिला समादेष्टा गृह रक्षवाहिनी के कार्यालय में भेजा, जहां मामले से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। पीड़िता सुजाता क्षेत्री ने इस दौरान कहा कि उन्हें बिहार पुलिस के पदाधिकारियों से न्याय की पूरी उम्मीद है और उन्हें विश्वास है कि मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

गौरतलब है कि मामला अंतरराज्यीय होने के कारण पुलिस स्तर पर आपसी समन्वय के साथ जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है और कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो देखें :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button