POLITICS

राजपुर विधानसभा में एनडीए प्रत्याशी संतोष निराला का जनसंपर्क अभियान तेज

जनता के स्नेह ने बढ़ाया जीत का हौसला

न्यूज़ विज़न। बक्सर 
राजपुर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए समर्थित जनप्रतिनिधि का जनसंपर्क अभियान लगातार गति पकड़ता जा रहा है। रविवार को राजपुर प्रखंड के भरखरा, मनोहरपुर, राजपुर बाजार, बभनी, भरखरा सहित ईटाढ़ी प्रखंड के डिहरिया गांवों में व्यापक जनसंपर्क किया गया।

 

जनसंपर्क के दौरान स्थानीय नागरिकों से हृदयपूर्वक मुलाकात कर उनके विचार और सुझाव सुने गए। लोगों के चेहरे पर उत्साह और भरोसे की झलक स्पष्ट दिखाई दी। क्षेत्रवासियों ने विकास और सुशासन की निरंतरता बनाए रखने का संकल्प दोहराया। जनता के अपार स्नेह और उत्साह को देखकर प्रत्याशी ने कहा कि जनता का यह समर्थन आगामी 6 नवंबर को होने वाले चुनाव में एनडीए गठबंधन को ऐतिहासिक विजय दिलाने के हमारे संकल्प को और मजबूत करता है। कार्यक्रम के दौरान एनडीए के सम्मानित नेताओं और कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। ग्रामीणों के बीच संवाद और आत्मीयता का माहौल पूरे दिन बना रहा।

 

इसके साथ ही डिहरिया गांव स्थित राम जानकी मंदिर एवं शिव मंदिर परिसर में आयोजित श्री हरि कीर्तन में भी वे सम्मिलित हुए। यह कार्यक्रम रघुनाथ सिंह एवं पारस सिंह के सौजन्य से आयोजित किया गया था। कीर्तन में बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे जिन्होंने भक्ति संगीत के माध्यम से आस्था, सद्भाव और एकता का अद्भुत वातावरण बनाया। जनसंपर्क और धार्मिक कार्यक्रम के इस संयोजन ने क्षेत्र में राजनीतिक जागरूकता और सामाजिक एकता का सशक्त संदेश दिया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button