भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बनाए गए दीपक सिंह




न्यूज़ विज़न। बक्सर
बक्सर नगर परिषद वार्ड संख्या 5 के पार्षद एवं पूर्व भाजपा युवामोर्चा नगर अध्यक्ष दीपक सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने उन्हें पार्टी के जिला संयोजक, भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ का दायित्व सौंपा है।









नई जिम्मेदारी मिलने पर दीपक सिंह ने जिलाध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जिले के सभी नगर पंचायत एवं नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों के साथ तालमेल बनाकर उनकी समस्याओं को पार्टी के उच्च नेतृत्व तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन जन-समस्याओं के समाधान और विकास के लिए प्रतिबद्ध है और वे इस दिशा में पूरी ईमानदारी से प्रयास करेंगे। जिम्मेदारी मिलने के बाद सोशल मीडिया पर दीपक सिंह को बधाइयों का तांता लग गया। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की उम्मीद जताई। इस दौरान निक्कू ओझा, गोपाल तिवारी, दीपाली यादव, प्रमोद मिश्रा, रोहित राय समेत अनेक लोगों ने उनसे मिलकर और सोशल मीडिया के माध्यम से बधाइयाँ दीं।






स्थानीय राजनीतिक हलकों में इसे भाजपा संगठन की ओर से एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि नगर निकाय स्तर पर संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने में दीपक सिंह की अहम भूमिका रहेगी।

