पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं को पिटाई का भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष ने की निंदा




न्यूज विजन । बक्सर
भारतीय जनता युवा मोर्चा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ प्रियरंजन चौबे ने पटना डाकबंगला चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को बिहार सरकार के पुलिस द्वारा की गई बर्बरता और जानलेवा हमला का कड़े शब्दों में निंदा किया है। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि 13 जुलाई का दिन बिहार के लिए काला दिन है लोकतांत्रिक व्यवस्था में ऐसी सरकार आज तक नहीं देखी गई। इतिहास में लोकतंत्र की हत्या और मानव अधिकार के हनन के लिए याद किया जाएगा। जिस प्रकार नीतीश कुमार की पुलिस ने शांतिपूर्ण मार्च को तार-तार कर दिया। इस विध्वंसकारी दमन में महिलाओं का भी सम्मान नहीं करते हुए पर भी पुलिस के द्वारा लाठियों से हमला किया गया। जिसमें कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। दर्जनों महिलाओं का हाथ पैर टूटने की सूचना। ऐसा प्रतीत होता है कि बिहार में लाठी-डंडे की सरकार है। भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। जब तक लाठी-डंडे की सरकार को उखाड़ कर नहीं फेंक देंगे तब तक दम लेने वाले में से नहीं हैं। नीतीश कुमार बर्बर तरीके से बिहार को एक बार फिर अपराधियों और अराजकता के माहौल में लेकर जा रहे हैं। उन्होंने स्वार्थ के चलते भ्रष्टाचार से भी समझौता कर लिया है और बिहार के युवाओं की आवाज को पुलिस के लाठी के द्वारा बंद करने का प्रयास कर रहे हैं जो कि हम लोग कभी नहीं होने देंगे। आज से बिहार का शिक्षक, किसान और नौजवान अपने हक की बात और ज्यादा मुखर एवं बुलंद तरीकों से राज्य के कोने-कोने से करेगा और नीतीश कुमार को अपने कामों का हिसाब देना होगा।

