युवा जदयू की नई प्रदेश कमिटी में डॉ. संदीप ठाकुर को बड़ी जिम्मेदारी, बने प्रदेश उपाध्यक्ष
सांगठनिक अनुभव और युवा नेतृत्व को मिली नई पहचान, संगठन विस्तार व युवाओं के मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प

न्यूज़ विज़न। बक्सर
युवा जनता दल यूनाइटेड (युवा जदयू) ने संगठन के विस्तार, सांगठनिक मजबूती और युवा नेतृत्व को नई दिशा देने के उद्देश्य से नई प्रदेश कमिटी का गठन किया है। नई कमिटी में समाजवादी विचारधारा के प्रखर समर्थक, पूर्व छात्र नेता एवं युवा नेता डॉ. शत्रुघ्न कुमार ठाकुर उर्फ संदीप ठाकुर को प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति को उनके लंबे सांगठनिक अनुभव, निरंतर सक्रियता और युवाओं के बीच मजबूत पकड़ का परिणाम माना जा रहा है।
डॉ. संदीप ठाकुर इससे पूर्व दो बार युवा जदयू के प्रदेश सचिव, दो बार प्रदेश महासचिव के साथ ही आरा नगर, भोजपुर जिला एवं रोहतास जिला प्रभारी की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। संगठन के विभिन्न स्तरों पर कार्य करने का उनका अनुभव अब प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में युवा जदयू को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। नई जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. ठाकुर ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे इस दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और युवा जदयू अध्यक्ष नीतीश पटेल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
डॉ. संदीप ठाकुर की राजनीतिक पहचान समाजवादी विचारधारा से भी गहराई से जुड़ी रही है। वे महात्मा गांधी, डॉ. राममनोहर लोहिया, राजनारायण, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, किशन पटनायक और जॉर्ज फर्नांडिस के विचारों से प्रभावित हैं। लोकतांत्रिक मूल्य, सामाजिक न्याय, जनभागीदारी और समाज के अंतिम व्यक्ति तक अधिकार पहुंचाना उनके राजनीतिक चिंतन के प्रमुख आधार हैं। क्षेत्र में उन्हें ‘युवा तुर्क’ के नाम से भी जाना जाता है। डॉ. ठाकुर ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, उच्च शिक्षा की चुनौतियों और युवाओं के पलायन जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की बात कही। उनका लक्ष्य बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन को मजबूत करना और युवाओं को रचनात्मक, सकारात्मक एवं जनोन्मुखी राजनीति से जोड़ना है।
डॉ. संदीप ठाकुर को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बक्सर जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, प्रदेश के वरिष्ठ नेता धीरज सिंह कुशवाहा, मुकेश पटेल, प्रेम मिश्रा भाई जी, अधिवक्ता विनोद सिंह, डॉ. राजेश पांडेय, बबलू राय, डॉ. रवि राय, आनंद प्रधान, मोहित कुशवाहा समेत संगठन के अन्य साथियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।




