POLITICS

जदयू किसान प्रकोष्ठ के बक्सर जिलाध्यक्ष बने जयप्रकाश सिंह, संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करने का लिया संकल्प

महदह गांव के किसान परिवार से आने वाले जयप्रकाश सिंह वर्ष 2011 से जदयू से जुड़े, पार्टी ने जताया भरोसा; मनोनयन के बाद नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार द्वारा बिहार के विभिन्न जिलों में किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षों का मनोनयन किया गया है। इसी क्रम में बक्सर जिले के किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी जयप्रकाश सिंह को सौंपी गई है। उनके मनोनयन की खबर मिलते ही जिले के जदयू नेताओं, कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों के बीच हर्ष का माहौल है। बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

 

जयप्रकाश सिंह मूल रूप से बक्सर प्रखंड के महदह गांव के निवासी हैं और पेशे से किसान हैं। उनका परिवार लंबे समय से जनता दल यूनाइटेड से जुड़ा रहा है। उनके पिता जीउत सिंह भी जदयू के पुराने एवं समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने पूर्व में सदर प्रखंड अध्यक्ष सहित पार्टी के विभिन्न पदों पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। ऐसे राजनीतिक एवं संगठनात्मक माहौल में पले-बढ़े जयप्रकाश सिंह की भी राजनीति और संगठन के प्रति शुरू से गहरी रुचि रही है।

 

वर्ष 2011 में जदयू से जुड़े, लगातार निभाते रहे संगठन की जिम्मेदारी

पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के विकास कार्यों एवं विचारों से प्रभावित होकर जयप्रकाश सिंह वर्ष 2011 में जनता दल यूनाइटेड से जुड़े। इसके बाद से वे पार्टी के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता के रूप में लगातार अपनी भूमिका निभाते आ रहे हैं। उन्होंने युवा जदयू जिला कार्यकारिणी में भी विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी संभाली और संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य किया। किसानी के साथ-साथ संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रियता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने अब उन्हें किसान प्रकोष्ठ के बक्सर जिलाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना होगी प्राथमिकता

अपने मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने कहा कि वे पार्टी के एक साधारण एवं समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। पार्टी ने किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के रूप में उन्हें जो नई जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए वे हृदय से आभारी हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार, पार्टी के वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह, राजपुर विधायक सह पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला, डुमरांव विधायक राहुल कुमार सिंह तथा जदयू बक्सर के जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं एवं शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

जयप्रकाश सिंह ने कहा कि किसान प्रकोष्ठ को जिला स्तर पर और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। वे किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने, उनके हितों के लिए कार्य करने तथा संगठन को पंचायत एवं प्रखंड स्तर तक मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि किसान प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्षों के अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ लेते हुए आपसी सामंजस्य, समन्वय एवं संगठनात्मक एकता के साथ किसान प्रकोष्ठ को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

सैकड़ों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

जयप्रकाश सिंह के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। बधाई देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, दिनेश सिंह, संजय सिंह, सिदेश सिंह, रवि राज, जितेन्द्र कुमार सिंह, किसान प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष शशि कांत कुशवाहा, भाजपा नेता कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मिठाई सिंह, सिद्धेश्वर चौधरी, अनिरुद्ध तिवारी, विमलेन्द्र कुमार पाण्डेय, मार्कण्डेय पटेल, विवेक प्रजापति, अशोक यादव, ऋषिदेव राय, अरुण सिंह चौगाईं, अजय सिंह चिलहरी, बब्लू शर्मा, कृष्ण बिहारी सिंह, मनोज राय, कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. मानधाता सिंह, डॉ. देवकरण, हरगोविन्द जी, रामकेवल जी, प्रमोद सिंह, प्रेमचंद्र राजभर, आर्यन राज, विनय सिंह मनजी, प्रमोद गुप्ता, राकेश कुमार सिंह सहित सैकड़ों साथी शामिल हैं। सभी ने उम्मीद जताई कि जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में जदयू किसान प्रकोष्ठ बक्सर जिले में और अधिक सक्रिय एवं मजबूत होगा तथा किसानों से जुड़े मुद्दों को संगठन के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने अंत में अपने मनोनयन पर बधाई एवं शुभकामनाएं देने वाले सभी सम्मानित नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, मित्रों एवं शुभचिंतकों के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button