POLITICS

पटना में प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं की पिटाई के विरोध में सीएम व डिप्टी सीएम का पुतला फूंका

न्यूज विजन| बक्सर
बीते दिनों पटना में भाजपा द्वारा सरकार की शिक्षा नीति का विरोध कर रहे नेताओ और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाई। इसमें एक भाजपा कार्यकर्ता की मृत्यु भी हो गई। इस कृत्य से गुस्साए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को स्थानीय किला मैदान से नीतीश और तेजस्वी के पुतला के साथ वीर कुंवर सिंह चौक तक मार्च किया। इस दौरान वे सीएम व डिप्टी सीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चौक पर पर कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का पुतला जलाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। मनमानी सरकार के विरोध में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ने किया।
पुतला दहन कार्यक्रम के बाद आम सभा का आयोजन हुआ। सभा में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक अभ्यर्थियों के समर्थन में और बिहार सरकार की गलत शिक्षा नीतियों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 जुलाई को पटना के गांधी मैदान से शांतिपूर्वक पैदल मार्च कर विधानसभा घेराव करने जा रहे थे। तभी डाकबंगला चौक जैसे ही मार्च पहुंचा तभी सरकार के इशारे पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोक लाठी बरसाना शुरू कर दी। इसमें भारतीय जनता पार्टी जहानाबाद के जिला महामंत्री विजय कुमार सिंह की हत्या कर दी गई। साथ ही साथ प्रतिपक्ष के नेता, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई सांसद, विधायक और कार्यकर्ताओं को पुलिस लाठीचार्ज में गंभीर चोटें आई है। उन्होंने कहा कि चाचा-भतीजा की सरकार को उखाड़ फेंक देने तक आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। शनिवार को सभी प्रखंड एवं जिला मुख्यालय पर इस भ्रष्टाचारी सरकार के खिलाफ 11 बजे दिन में कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करेंगे।
पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रेम रंजन पटेल, पूर्व विधायक प्रदेश प्रवक्ता, संजय टाइगर, पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी प्रदीप दुबे, संतोष रंजन, पूर्व जिलाध्यक्ष राजवंश सिंह, रामकुमार सिंह, पूनम रविदास, इंद्रेश पाठक, निर्भय राय, धन्नजय राय, संत सिंह, श्रीमन्नारायण तिवारी, मनोज पांडे, चुन्नू सिंह, इंदु देवी, रेखा देवी, शिला त्रिवेदी, राजीव रंजन सिंह, सौरभ तिवारी, साबित रोहतास्वी, विवेक चौधरी, अशोक राम, अजय तिवारी, हिमांशु चतुर्वेदी, नवीन निश्चल चतुर्वेदी, अजय वर्मा, अमर गोंड, हिरामन पासवान, सुनील सिंह, ज्वाला सैनी, लखन मल्होत्रा, मिठाई सिंह, अमित सिंह, सुनील कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button