CRIME

हत्या की नियत से कार सवार का रेकी करते चार गिरफ्तार, हथियार व कारतूस बरामद 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

नगर थाना पुलिस काे रविवार की देर शाम एक बड़ी कामयाबी। पुलिस ने तीन हथियार और आठ कारतूस के साथ चार आरोपियों काे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस सभी काे जेल भेज दिया। पुलिस पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

 

एसपी शुभम आर्य ने प्रेसवार्ता आयोजित कर बताया कि रविवार की शाम नगर थाना पुलिस काे गुप्त सूचना मिली कि यमुना चौक के समीप एक पर बाइक सवार युवकों द्वारा हथियार के साथ एक कार सवार का हत्या की नियत से रेकी किया जा रहा है। जिसकी सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ धीरज कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन कर वाहन जांच अभियान शुरु किया गया। वाहन जांच के दौरान यमुना चाैक के समीप से अपाची बाइक पर सवार दाे युवकाें काे देखा गया। पुलिस काे देख बाइक सवार भागने के फिराक में लग गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बाइक के साथ उसपर पीछे बैठे युवक काे पकड़ लिया। युवक के पास से एक देसी पिस्टल और पांच गाेली बरामद किया गया। पकड़ा गया युवक औद्योगिक थाना क्षेत्र के अहिराैली के शिवनारायण यादव का पुत्र रोहित कुमार यादव है। युवक के खिलाफ औद्योगिक थाना में पूर्व से भी मामला दर्ज है।

 

 

पकड़े गए युवक से पूछताछ के बाद की कई कार्रवाई में नगर थाना पुलिस ने शिवपुरी के सुनील पांडेय के पुत्र अमित पांडेय और सिकरौल थाना क्षेत्र के घुनसारी गांव के विष्णु सिंह के पुत्र अरविंद सिंह और धनजी राम के पुत्र सुधीर राम काे गिरफ्तार किया गया। इनके पास से एक देसी कट्टा, एक देसी पिस्टल और तीन गाेली बरामद किया गया। पूछताछ के बाद सभी काे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में सदर एसडीपीओ के साथ नगर थानाध्यक्ष मनाेज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक प्रफुल्ल कुमार, प्रिया दत्ता, डीआईयू टीम के सदस्य और नगर थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button