महिला ने दुपट्टे का फंदा बना लगायी फांसी हुयी मौत, पांच माह पूर्व हुयी थी शादी
महिला की देवघर जिला के बंदेई गांव में सागर पंडित के साथ हुई थी शादी, डुमरांव में किराए पर रहते थे दोनों




न्यूज़ विज़न। बक्सर
डुमरांव क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय नगर के वार्ड 33 फूलचंद कानू पथ में एक महिला ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली है। जिसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेने के साथ ही उसके पति को हिरासत में ले पूछताछ कर रही है। मृतका के पति फास्ट फूड कॉर्नर पर बतौर कारीगर काम करता था तथा पांच महीना पहले ही उसकी शादी हुई थी।








प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका पूजा देवी उम्र 23 वर्ष मूलरूप से बांका जिले के लाबन गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी पांच माह पूर्व देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के बंदेई गांव निवासी सागर पंडित के साथ हुई थी। दोनों डुमरांव में किराये के मकान में रहते थे। जहां, गुरुवार की शाम वह अपने कमरे में एक दुपट्टे से फांसी लगा आत्महत्या कर दी। दोपहर बाद करीब तीन बजे उसका पति उसे कई बार फोन किया जब फोन रिसीव नहीं हुआ तब वह अपने किराये के मकान में आया तो दरवाजा अंदर से बंद पाया तथा खुलवाने पर भी नहीं खुला तब वह उसी मकान में रहने वाले दूसरे किरायेदार का दरवाजा खुलवा अंदर के गेट से कमरे में पहुंचा तो देखा कि उसकी पत्नी फंदे पर झूल रही है।
घटना के बाद आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही उसके पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उसके मायके वाले को सूचना देने का प्रयास कर रही है। वही नगर में दो दिन पूर्व भी नगर के एक व्यवसायी ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली थी। थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।




