दहेज़ के लिए विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाला, एफआईआर दर्ज




न्यूज़ विज़न। बक्सर
दहेज में चार लाख रुपए के लिए विवाहिता काे घर से निकालने के मामले में महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात पुलिस कह रही है।








महिला थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नावानगर थाना क्षेत्र वाेजिम की पुत्री जुही खातून की शादी 25 नवंबर 2020 काे इटाढ़ी थाना क्षेत्र के महिला गांव के मंसुर इद्रीशी के पुत्र इरफान इदरीसी के साथ हुई थी। शादी के वक्त जूही के पिता ने अपने हैसियत के पुलिस गहने और नगदी दान स्वरुप दिया था। शादी के बाद से उसके ससुराल वाले दहेज में चार लाख रुपए के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे थे। दहेज की रकम नहीं मिलने पर विवाहिता काे गर्भावस्था में ही 25 मार्च 2022 काे ससुराल वालाें ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता किसी तरह से अपने मायके पहुंची। विवाहिता ने मायके में अपने बच्चे काे जन्म दिया। काफी प्रयास के बाद भी ससुराल वाले उसे अपने साथ लेकर नहीं गए।



कुछ दिनों बाद आपसी सहमति के आधार पर आठ लाख के रकम देने पर विवाहिता काे छाेड़ने की मध्यस्थता भी हुई लेकिन ससुराल वालों ने धाेखा से विवाहिता से हस्ताक्षर ले लिया गया। हस्ताक्षर लेने के बाद ससुराल वालों ने ले जाने से मना कर दिया। मामले में समझौता नहीं हाेने पर विवाहिता ने महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई। महिला थानाध्यक्ष कनिष्का तिवारी ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

