CRIME

रामपुर राजवाहा में मिला नव विवाहित महिला का शव 

सासाराम से गांव लौटने के दौरान गोड़ारी थाना क्षेत्र में नहर में कूद गयी थी महिला, मृतका के भाई ने पहुंच किया शिनाख्त

न्यूज़ विज़न।  बक्सर

जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर राजवाहा में संगरॉव पुल के समीप लगभग 21 वर्षीय विवाहित महिला का शव पुलिस ने बरामद किया। जिसके पश्चात आसपास के थाने में संपर्क कर युवती की पहचान की गयी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

 

घटना  सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन दिन पूर्व रोहतास जिला के काराकाट गोडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत नहर में यह महिला कूद गई थी। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दिया था। वही पुलिस ने काफी खोजबीन किया लेकिन पानी का तेज बहाव होने से महिला का शव धनसोई थाना क्षेत्र शव शुक्रवार को दोपहर में ग्रामीणों ने देखा था। जिसकी चर्चा होने के बाद किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दिया तब तक यह शव पानी में बहते हुए लगभग 20 घंटे बाद रामपुर राजवाहा से होकर संगराव के फाटक पुल के नजदीक पहुंच गया और मछली मारने वाले जाल में आकर फंस गया। शनिवार की सुबह जब ग्रामीण किसान खेत घूमने के लिए गए तो जाल में महिला का शव फंसा देख आश्चर्य में पड़ गए। और देखते ही देखते आसपास के कई गांव से सैकड़ों की तादाद में लोग यहां पहुंच गए। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेज दिया।

शव मिलने की सूचना पर मृतक महिला का भाई पप्पू कुमार रोहतास जिला के काराकाट गोडारी थाना क्षेत्र के बिरैनी गांव से पहुंचे और महिला की पहचान पूजा कुमारी के रूप में हुयी। उसके द्वारा बताया गया की छह माह पूर्व युवती की शादी रोहतास जिला के ही सोन डीहरा गांव निवासी विकास कुमार के साथ हुयी थी। तभी से इसके ससुराल वाले इसे प्रताड़ित कर रहे थे। जिस मामले को लेकर वहां के स्थानीय थाने में भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। यह उसी के मानसिक दबाव में आकर बीमार हो गई थी। जिसका इलाज भी चल रहा था। घटना के दिन भी यह अपनी बहन एवं जीजा के साथ इलाज करने के लिए सासाराम गई थी। वहां से वापस लौटने के दौरान बीच रास्ते में ही गाड़ी का पेट्रोल खत्म होने पर उसके जीजा पेट्रोल लाने चले गए। उसकी बहन उसके साथ थी। तब तक अचानक पानी भरे नहर में छलांग लगा दी थी। तभी से इसकी खोजबीन की जा रही थी। आसपास के क्षेत्र में भी उसकी फोटो भेजा गया था। लेकिन तब तक इसका शव बहते हुए यहाँ पहुंच गया।

 

थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए भेजा गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। अभी तक इस मामले में कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन प्राप्त होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button