POLITICS

महाजनसंपर्क अभियान के दौरान जिले में पहुंचे विनोद तावड़े ने मोदी सरकार की नौ साल की गिनाई उपलब्धियां

बीजेपी सरकार ने सबका साथ सबका विश्वास संकल्प लेकर निरंतर विकास की दिशा में काम किया है : विनोद तावड़े

न्यूज विजन । बक्सर
मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के नौ साल बेमिसाल कार्यक्रम के अन्तर्गत महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम जिले के चारो विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया गया था। जिसमे मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी बिनोद तावड़े तथा बक्सर सांसद सह केन्द्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे मौजूद रहे।
डुमरांव विधानसभा क्षेत्र के अमथुआ गांव में एक जनसभा आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ बिनोद तावड़े और अश्वनी चौबे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जिसके बाद एक क्विंटल फूलो से बने माला पहनाकर अतिथियों का स्वागत पार्टी की जिला उपाध्यक्ष मीना सिंह व श्यामलाल कुशवाहा ने किया। साथ हीं प्रबुद्ध जन लोगों के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मोदी सरकार के उपलब्धियों को गिनाया। तावड़े ने कहा की पीएम श्री मोदी ने इस सोच के साथ काम किया है कि, 140 करोड़ नागरिकों तक सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ पहुंचे. बीजेपी सरकार ने सबका साथ सबका विश्वास संकल्प लेकर निरंतर विकास की दिशा में काम किया है. इसी के चलते आज भारत विश्व पटल पर अपनी नई मजबूत अर्थव्यवस्था के लिए जाना जाता है. सभी को सम्मान व सुरक्षा मिला है। केंद्र सरकार प्रत्येक दिशा में सेवाभाव से काम करते हुए विश्व के सबसे युवा लोकतंत्र को नई उम्मीदों के साथ बुलंदियों पर ले जा रहा है।देश ने इन नौ वर्षों में यह देख लिया कि शोषितों और वंचितों को हर हाल में उनका हक मिला। 9 साल गरीब कल्याण व सेवा, सुशासन को समर्पित रहा है। वही अश्विनी चौबे ने जिले में पिछले नौ साल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा की पटना बक्सर फोर लेन, आरा मोहनिया फोर लेन, गंगा पर ब्रिज, चौसा पावर प्लांट, चौसा रेलवे ब्रिज आदि को सरकार की उपलब्धियां है। इसके आलावा गरीबों के लिए दर्जनों योजना चलाई गई। साथ ही एक सामूहिक भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। अमथुआ से चलने के क्रम में कोरानसराय, मठिला, पकडी मोड़, साथ, जयपुर मोड़ पर तथा कई और जगहो पर ग्रामीणों द्वारा राष्ट्रीय महामंत्री बिनोद तावड़े तथा मंत्री अश्विनी कुमार चौबे का स्वागत किए। फिर राजपुर विधानसभा के जयपुर गांव में बिन्धयाचल सिंह आवास पर वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन सम्मान समारोह आयोजित कर कार्यकर्ताओं को सम्मान से नवाजा गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के जिलाध्यक्ष भोला सिंह, लोकसभा प्रभारी अनिल स्वामी, लोकसभा संयोजक राजवंश सिंह, कार्यक्रम के प्रभारी मिठाई सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष रामकुमार सिंह, प्रतिभा सिंह, प्रदीप दुबे, शेषनाथ पाठक, महामंत्री निर्भय राय, पूनम रविदास, संतोष रंजन, राजु यादव, रिंकु सिंह, सिद्धनाथ सिंह, सतेन्द्र कुंवर, सिद्धनाथ सिंह, सुनील कुमार, अनिल पांडे, संत सिंह, नवीन राय, जिले के सभी मंडल अध्यक्ष तथा भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button