CRIME

पुत्री ने पिता पर लगाया एक वर्ष से लगातार दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने गिरफ्तार कर मामले की कर रही है जाँच

न्यूज़ विज़न। बक्सर
जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में रिश्ते काे कलंकित करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें पिता ने अपनी ही पुत्री काे एक वर्ष से हवस का शिकार बना रहा था। पुत्री के शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आराेपित पिता काे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार पिता से पूछताछ की जा रही है। वहीं पीड़िता का मेडिकल जांच कराने में पुलिस जुटी हुई है।

 

इस सम्बन्ध में राजपुर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पिता ने अपनी ही पुत्री काे हवस का शिकार बना लिया। आरोपी के द्वारा किशोरी के साथ पिछले एक वर्ष से लगातार याैन संबंध बना रहा था। पीड़िता ने किसी तरह से मामले काे लेकर अपनी मां के साथ राजपुर पुलिस के पास पहुंची। पुलिस मामले की गंभीरता काे देखते हुए तत्काल इसकी जानकारी अपने वरीय अधिकारियों काे दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आराेपी पिता काे गिरफ्तार कर लिया। वहीं पीड़िता काे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पीड़िता काे काेर्ट में प्रस्तुत करेगी। काेर्ट के आदेश पर आगे की कार्रवाई पुलिस के द्वारा की जाएगी। मामले काे लेकर एसपी मनीष कुमार ने बताया कि एक बच्ची के द्वारा अपने पिता पर लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर आराेपी काे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button